Dongargarh Waqf Board land: वक्फ बोर्ड की जमीन की जानकारी मांगना पड़ा भारी! समाज से बहिष्कृत कर किया प्रताड़ित, बाबर अंसारी ने मस्जिद कमेटी पर लगाए गंभीर आरोप
वक्फ बोर्ड की जमीन की जानकारी मांगना पड़ा भारी…Dongargarh Waqf Board land: Asking for information about Waqf Board land proved costly
- वक्फ बोर्ड की जमीन की जानकारी मांगना पड़ा भारी,
- अब्दुल बाबर अंसारी को समाज से बहिष्कृत कर किया गया प्रताड़ित,
- मस्जिद कमेटी पर लगाए गंभीर आरोप,
डोंगरगढ़: Dongargarh Waqf Board land: वक्फ बोर्ड की जमीन की जानकारी लेना डोंगरगांव निवासी अब्दुल बाबर अंसारी को इस कदर भारी पड़ गया कि उन्हें समाज से बहिष्कृत कर दिया गया। आरोप है कि उन्होंने जैसे ही सुन्नी मुस्लिम जमात मस्जिद कमेटी से वक्फ की पांच जमीनों में से बेची गई चार और बेचने की तैयारी में लगी पांचवीं जमीन की जानकारी मांगी उसी वक्त उन्हें समाज में जलील कर बहिष्कृत कर दिया गया।
Dongargarh Waqf Board land: बाबर अंसारी जो पेशे से खाना बनाने का कार्य करते हैं ने आरोप लगाया है कि कमेटी के अध्यक्ष समेत 8 सदस्यों ने न केवल उन्हें काम से हटवा दिया बल्कि समाज में यह ऐलान करवा दिया कि कोई भी उनके हाथ का खाना नहीं खाएगा और उनसे कोई संबंध नहीं रखेगा। अब्दुल बाबर पहले से पैरालिसिस, बीपी और शुगर जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण उनके घर की बिजली भी काट दी गई।
Dongargarh Waqf Board land: अब्बास अंसारी ने मस्जिद कमेटी की तानाशाही और उत्पीड़न के खिलाफ राजनांदगांव एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि सिर्फ जानकारी मांगने पर उन्हें इस तरह से बहिष्कृत किया जाना न केवल अमानवीय है बल्कि गैरकानूनी भी। फिलहाल मामला पुलिस जांच के दायरे में है और अब देखना होगा कि प्रशासन इस उत्पीड़न के खिलाफ क्या कदम उठाता है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: उन्होंने सुन्नी मुस्लिम जमात मस्जिद कमेटी से वक्फ की पांच संपत्तियों की जानकारी मांगी, जिनमें से चार बेची जा चुकी थीं और पांचवीं को बेचे जाने की तैयारी चल रही थी।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Dongargarh Waqf Board land: Asking for information about Waqf Board land
राजनंदगांव
और भी पढ़ें ›
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm