Rajnandgaon BJP President: कोमल सिंह बने राजनांदगांव BJP के अध्यक्ष.. इस नेता को मिली जिला महामंत्री की कमान, ऐलान के बाद जश्न का माहौल..
संजय श्रीवास्तव ने देरी के कारणों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कभी-कभी कई नामों पर विचार करना पड़ता है, जिससे निर्णय में समय लगता है। हालांकि, पार्टी ने यह …
Komal Singh Rajput became the President of Rajnandgaon BJP
Komal Singh Rajput became the President of Rajnandgaon BJP : राजनांदगांव: जिला भाजपा संगठन को लंबे समय के इंतजार के बाद नया अध्यक्ष मिल गया है। इसके साथ ही पार्टी ने जिला महामंत्री की भी नियुक्ति कर दी है। जैसे ही जिला अध्यक्ष की घोषणा हुई, कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। जगह-जगह खुशियां मनाई गईं और जमकर पटाखे फोड़े गए।
जिला भाजपा अध्यक्ष की घोषणा के लिए राजनांदगांव पहुंचे भाजपा संगठन प्रभारी संजय श्रीवास्तव ने कोमल सिंह राजपूत को अध्यक्ष और सौरभ कोठारी को जिला महामंत्री नियुक्त करने की जानकारी दी। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को पाकर नवनियुक्त अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने इसे अपने लिए सौभाग्य का दिन बताया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ के अवसर पर इस जिम्मेदारी को पाना उनके लिए विशेष महत्व रखता है।
Komal Singh Rajput became the President of Rajnandgaon BJP : दूसरी ओर, नए जिला महामंत्री सौरभ कोठारी ने संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी ऊर्जा और अनुभव के साथ निभाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में विजय हासिल करने के लिए टीम के साथ मिलकर पूरी मेहनत करेंगे।
संगठन प्रभारी संजय श्रीवास्तव ने बताया कि पार्टी के संगठन पर्व के अंतर्गत अब तक 34 जिलों में अध्यक्ष नियुक्त किए जा चुके थे। राजनांदगांव जिले के अध्यक्ष की नियुक्ति के साथ यह संख्या 35 हो गई है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि कवर्धा (कबीरधाम) जिले के अध्यक्ष की घोषणा एक-दो दिन में कर दी जाएगी।
Komal Singh Rajput became the President of Rajnandgaon BJP : संजय श्रीवास्तव ने देरी के कारणों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कभी-कभी कई नामों पर विचार करना पड़ता है, जिससे निर्णय में समय लगता है। हालांकि, पार्टी ने यह सुनिश्चित किया है कि हर नियुक्ति योग्य और संगठन के हित में हो। इस घोषणा के बाद जिला भाजपा के कार्यकर्ता और समर्थक दोनों ही उत्साहित नजर आ रहे हैं। सभी ने नए नेतृत्व के साथ संगठन को और मजबूत करने का भरोसा जताया है।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Komal Singh Rajput became the President of Rajnandgaon BJP, Announcement made after a long wait
राजनंदगांव
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm