Aastha Special Train: रामभक्तों के लिए खुशखबरी… छत्तीसगढ़ में इस दिन से अयोध्या के लिए शुरू होगी छह स्पेशल ट्रेनें, देखें शेड्यूल

Ads

Aastha Special Train: रामभक्तों के लिए खुशखबरी... छत्तीसगढ़ में इस दिन से अयोध्या के लिए शुरू होगी छह स्पेशल ट्रेनें, देखें शेड्यूल

  •  
  • Publish Date - January 24, 2024 / 10:16 PM IST,
    Updated On - January 24, 2024 / 10:17 PM IST

Aastha Special Train Cancelled

Aastha Special Train: बिलासपुर। अयोध्या धाम जाने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन से छह आस्था स्पेशल ट्रेन चलेगी। पहली ट्रेन 31 जनवरी को गोंदिया से रवाना होगी। गोंदिया के अलावा दुर्ग, रायपुर व अनूपपुर रेलवे स्टेशन से भी यह सुविधा मिलेगी। बिलासपुर से इस ट्रेन की सुविधा 18 फरवरी को मिलेगी। आस्था स्पेशल ट्रेन राज्य सरकार चला रही है, ताकि भक्त अयोध्याधाम पहुंचकर रामलला का दर्शन कर सकें। हालांकि इस ट्रेन के टिकट और कैटरिंग का कमान आइआरसीटीसी के पास होगा।

Read More: Indore to Ayodhya Special Train: इंदौर से अयोध्या तक चलाई जाएगी स्पेशल ट्रेन, रेलवे खिड़की से नहीं होगी बुकिंग, जानिए कैसे उठा सकेंगे लाभ 

टिकट की बुकिंग जाने व आने दोनों की होगी। लिहाजा यहां से जाने वाली ट्रेनों के छूटने के साथ वापसी की जानकारी भी दी जाएगी। जब से आस्था स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा हुई थी, लोगों को इसका बेसब्री से इंतजार था। मिली जानकारी के मुताबिक, गोंदिया से 31 जनवरी व 25 फरवरी को यह ट्रेन गोंदिया से 10:05 बजे छूटकर 11:01 बजे डोंगरगढ़, 11:25 बजे राजनांदगांव, 12:10 बजे दुर्ग, 13:00 बजे रायपुर और भाटापारा स्टेशन में रुकते हुए 15:25 बजे उसलापुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इसका स्टापेज या बोर्डिंग पाइंट पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल, उमिरया, कटनी व प्रयागराज जैसे प्रमुख स्टेशनों में दिया गया है। अयोध्याधाम पहुंचने का समय 10:25 बजे निर्धारित किया गया है।

Read More: FASTag KYC Update: बस 6 दिन और… फिर बंद हो जाएगा आपका फास्टैग, 31 जनवरी से पहले कर लें ये जरूरी काम 

वापसी में यह ट्रेन दो फरवरी और 27 फरवरी को अयोध्याधाम से छूटेगी। इसी तरह एक ट्रेन चार फरवरी को दुर्ग से 08203 नंबर के साथ 11:10 बजे रवाना होगी। वापसी में यह ट्रेन छह फरवरी को अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। इसी तरह दुर्ग से दो दिन 7 व 28 फरवरी को 08201 नंबर के साथ आस्था स्पेशल ट्रेन रवाना होगी। यह ट्रेन दुर्ग रेलवे स्टेशन 12:20 बजे छूटकर दूसरे दिन 10:35 बजे अयोध्याधाम रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन नौ फरवरी व एक मार्च को अयोध्या से दुर्ग के लिए रवाना होगी।

Read More: Ayodhya Ram Mandir: आखिर क्यों अयोध्या पहुंच कर मायूस हुए रामायण के राम? कहा – ‘मैं इस समय कुछ नहीं…’ 

14 फरवरी को आस्था स्पेशल ट्रेन रायपुर रेलवे स्टेशन से 08203 नंबर के साथ 13:00 बजे रवाना होगी। वापसी में 16 फरवरी को अयोध्या से रायपुर के लिए रवाना होगी। 18 फरवरी को बिलासपुर से आस्था स्पेशल ट्रेन 08207 नंबर के साथ 15:05 बजे बिलासपुर रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। 20 फरवरी को ट्रेन अयोध्याधाम से बिलासपुर के लिए रवाना होगी। उमरिया और सुल्तानपुर होते हुए 10:35 बजे अयोध्याधाम रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में अयोध्यायधाम से यह ट्रेन 23 फरवरी को छूटेगी।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp