Congress Leaders In Ayodhya: आलाकमान के इंकार के बावजूद अयोध्या पहुंचा कांग्रेस नेताओं का जत्था.. दर्शन से पहले सरयू में लगाएंगे डूबकी

उप्र कांग्रेस के नेता अयोध्या रवाना, सरयू में स्नान करेंगे और प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन करेंगे

Congress Leaders In Ayodhya: आलाकमान के इंकार के बावजूद अयोध्या पहुंचा कांग्रेस नेताओं का जत्था.. दर्शन से पहले सरयू में लगाएंगे डूबकी

Congress Leaders In Ayodhya

Modified Date: January 15, 2024 / 01:48 pm IST
Published Date: January 15, 2024 1:00 pm IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता सोमवार दोपहर को अयोध्या के लिए रवाना हुए जहां वे पवित्र सरयू में स्नान करेंगे और प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन करेंगे। पार्टी की राज्य इकाई के प्रवक्ता उमा शंकर पांडे ने कहा कि अजय राय और कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा मोना अयोध्या के लिए रवाना हो गईं, जहां उनका दोपहर 2 बजे तक पहुंचने का कार्यक्रम है। कांग्रेस के शीर्ष नेताओं द्वारा 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण को अस्वीकार करने के बावजूद, पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई ‘मकर संक्रांति’ पर मंदिर शहर का दौरा करने के अपने कार्यक्रम के साथ आगे बढ़ने की अपनी योजना पर कायम है।

Ram Mandir Latest Images: राम मंदिर ट्रस्ट ने जारी की अधोनिर्मित श्री राम मंदिर की अद्भुत तस्वीरें.. क्या आपने देखा? यहां करें Click

पांडे ने कहा कि जो अन्य लोग अयोध्या जा रहे हैं उनमें राष्ट्रीय सचिव प्रभारी धीरज गुर्जर भी शामिल हैं। पांडे ने कहा, वरिष्ठ नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा और अविनाश पांडे सीधे अयोध्या पहुंचेंगे। कांग्रेस ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, कांग्रेसियों का सरयू में पवित्र डुबकी लगाने का कार्यक्रम है जिसके बाद वे हनुमान गढ़ी मंदिर और राम लला के दर्शन करेंगे।  पिछले हफ्ते, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी ने अभिषेक समारोह में शामिल होने का निमंत्रण ठुकरा दिया था।

Share Market News: सेंसेक्स 73,288.78 अंक के सर्वकालिक उच्च स्तर पर.. निफ्टी 22,000 अंक के पार, जानें बाजार का क्या हैं हाल

कांग्रेस नेतृत्व ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के निमंत्रण को ‘सम्मान पूर्वक अस्वीकार’ कर दिया, जबकि भाजपा पर चुनावी लाभ के लिए इसे ‘राजनीतिक परियोजना’ बनाने का आरोप लगाया और कहा कि धर्म एक ‘व्यक्तिगत मामला’ है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने भाजपा और आरएसएस के नेताओं द्वारा ‘अधूरे’ मंदिर के उद्घाटन के पीछे के मकसद पर सवाल उठाया था। हालांकि, अजय राय ने कहा था कि वह पार्टी के अन्य नेताओं के साथ ‘मकर संक्रांति’ पर मंदिर शहर का दौरा करने के अपने कार्यक्रम पर कायम हैं ।

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करे


लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown