भारत की नहीं बैंकॉक में भी ‘जय श्री राम’, इस लड़की ने 13000 फीट की ऊंचाई पर लहराया रामलला का ध्वज, बनाया ये रिकॉर्ड..
Anamika waved Jai Shri Ram flag in Bangkok: अनामिका ने 13 हजार फीट की ऊंचाई से छलांग लगाकर नया रिकॉर्ड बनाया है।
Anamika waved Jai Shri Ram flag in Bangkok
Anamika waved Jai Shri Ram flag in Bangkok : प्रयागराज। रामभक्तों को इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होनी है जिसका उत्साह अभी से कई स्थानों पर देखा जा रहा है। इतना ही नहीं कई लोग अपने तरीकों से रामलला के स्वागत में लगे हुए है। इस बीच, संगम नगरी की बेटी ने राम मंदिर का झंडे के साथ 13 हजार फीट की ऊंचाई से छलांग लगाकर नया रिकॉर्ड बनाया है। यह छलांग उन्होंने बैंकॉक में लगाया है। स्काईडाइविंग के क्षेत्र में अनामिका के नाम कई कीर्तिमान भी स्थापित हुए हैं।
Anamika waved Jai Shri Ram flag in Bangkok : बता दें कि अयोध्या के श्रीराम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इस दिन देश के कोने कोने से रामभक्त और साधु संतों का अयोध्या में जमावड़ा लगेगा। इस भव्य आयोजन के सम्मान में 22 साल की अनामिका ने ये ध्वज आसमान में 13000 फीट की ऊंचाई पर स्थापित कर महर्षि भारद्वाज की नगरी प्रयागराज का नाम रोशन किया है।
महर्षि भारद्वाज विमान शास्त्र के रचयिता थे और पूरा विश्व महर्षि भारद्वाज के विमान शास्त्र का अनुसरण करता है। अनामिका ने थाइलैंड में सनातनी और धार्मिक श्री राम का ध्वज आकाश में फहराया। इसके चलते थाइलैंड के नागरिक भी उत्साहित हुए। क्योंकि थाईलैंड हनुमानजी को अपना रक्षक मानता है।

Facebook


