Manohar Lal Dhakad Video Highway: 8 लेन वीडियो कांड से मचा बवाल! एक शख्स की गलती, पूरे समाज की बदनामी, धाकड़ समाज ने डीआईजी को सौंपा ज्ञापन
8 लेन वीडियो कांड से मचा बवाल! एक शख्स की गलती…Manohar Lal Dhakad Video Highway: 8 lane video scandal causes uproar! One person’s mistake

Manohar Lal Dhakad Video Highway | Image Source | IBC24
- रतलाम- 8 लेन मनोहर लाल धाकड़ वायरल वीडियो मामला,
- धाकड़ समाज को लेकर हो रहे दुष्प्रचार पर नाराजगी,
- धाकड़ समाज ने DIG को सौंपा ज्ञापन, दुष्प्रचार पर संज्ञान लेने की मांग,
रतलाम: Manohar Lal Dhakad Video Highway: हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए ऐटलेन वीडियो मामले को लेकर अब रतलाम जिले का धाकड़ समाज आक्रोशित है। समाज के प्रतिनिधियों ने सोमवार को डीआईजी मनोज सिंह को ज्ञापन सौंपकर आरोपी मनोहर लाल धाकड़ के आपत्तिजनक कृत्य की निंदा करते हुए पूरे धाकड़ समाज को बदनाम करने वाले दुष्प्रचार पर रोक लगाने की मांग की है।
Read More : Khargone News: थाने से हथकड़ी सहित दो आरोपी फरार, लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मी निलंबित, जानें पूरा मामला
Manohar Lal Dhakad Video Highway: ज्ञापन में समाजजनों ने स्पष्ट किया कि आरोपी का अपराध उसकी व्यक्तिगत करतूत है, लेकिन इसके नाम पर पूरे समाज को निशाना बनाया जाना अनुचित और अपमानजनक है। समाज के लोगों ने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर जानबूझकर अनेक महिलाओं की तस्वीरों को मनोहर लाल धाकड़ के नाम से जोड़कर फर्जी वीडियो और भ्रामक सामग्री प्रसारित की जा रही है जिससे समाज की महिलाएं विशेषकर माताएं और बहनें मानसिक रूप से परेशान हैं और सामाजिक शर्मिंदगी झेल रही हैं।
Manohar Lal Dhakad Video Highway: समाजजनों ने यह भी बताया कि कई पीड़ित महिलाएं भय और सामाजिक दबाव के कारण विरोध दर्ज कराने में असमर्थ हैं। इस दुष्प्रचार के चलते समाज के सम्मान को ठेस पहुंच रही है और महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। ज्ञापन के माध्यम से धाकड़ समाज ने प्रशासन से मांग की है कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही फेक न्यूज और झूठे प्रचार पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए। साथ ही ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए जो समाज की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह मामला एक व्यक्ति मनोहर लाल धाकड़ द्वारा कथित आपत्तिजनक वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने और उसके नाम से जुड़े दुष्प्रचार से जुड़ा है, जिसे पूरे धाकड़ समाज से जोड़ा जा रहा है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Manohar Lal Dhakad Video Highway: 8 lane video scandal causes uproar
रतलाम
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm