BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Ratlam News: सीएम काफिले की 12 गाड़ियां रास्ते में बंद, पानी मिला डीजल भरने से मचा हड़कंप, पेट्रोल पंप सील

सीएम काफिले की 12 गाड़ियां रास्ते में बंद, पानी मिला डीजल भरने से मचा हड़कंप…Ratlam News: 12 vehicles of CM convoy stuck on the way

Ratlam News | Image Source | IBC24

Ratlam News | Image Source | IBC24

tikesh Kumar
Published: 27 Jun 2025 | 2:48 pmModified: 27 Jun 2025 | 2:48 pm
HIGHLIGHTS
  1. मुख्यमंत्री के काफिले की गाड़ियां बंद,
  2. डीजल में पानी मिलने से हड़कंप,
  3. रतलाम का पेट्रोल पंप सील,

रतलाम: Ratlam News:  मुख्यमंत्री के काफिले में शामिल होने आई दर्जनभर से अधिक सरकारी गाड़ियां उस समय अचानक एक-एक कर बंद होने लगीं जब वे डोसीगांव स्थित एक पेट्रोल पंप से डीजल भरवाकर रवाना हुई थीं। इस अप्रत्याशित घटनाक्रम से प्रशासन में हड़कंप मच गया।

Read More : Gang Raped in Birthday Party: सोशल मीडिया पर दोस्ती और फिर गैंगरेप.. बर्थडे पार्टी के बहाने दरिंदों ने युवती को बना डाला शिकार

Ratlam News:  प्रारंभिक जांच में सामने आया कि डीजल में पानी की मिलावट थी जिससे गाड़ियों के इंजन चलते ही बंद हो गए। इस स्थिति को देखते हुए तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। सभी प्रभावित वाहनों को पुनः पेट्रोल पंप पर ले जाया गया जहां डीजल की गुणवत्ता की जांच की गई। जांच में स्पष्ट रूप से पानी मिला डीजल पाया गया।

Read More : Ujjain Wife Murder Case: पत्नी का भतीजे से अफेयर! शक में होली के दिन गोलियों से भूना, अब अदालत ने सुनाई आरोपी पति को फांसी की सजा

Ratlam News:  घटना की गंभीरता को देखते हुए राजस्व विभाग और खाद्य एवं औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर पेट्रोल पंप का पंचनामा तैयार किया। साथ ही इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अधिकारियों को भी तत्काल बुलाया गया। जांच पूरी होने के बाद प्रशासन ने डोसीगांव स्थित उक्त पेट्रोल पंप को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया है।

Read More : Police Recruitment Scam: "SI बनाऊंगा" कहकर ठग लिए लाखों रुपए, छत्तीसगढ़ में फर्जी पुलिसकर्मी पकड़ा गया, कई और शिकार होने की आशंका

Ratlam News:  बताया जा रहा है कि बीती रात से जारी बारिश के चलते डीजल टैंक में पानी रिसने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मामले की विस्तृत जांच जारी है और पेट्रोल पंप संचालक से भी पूछताछ की जा रही है। इस घटना के चलते प्रशासन को तुरंत इंदौर स्थित एक निजी ट्रैवल एजेंसी से वैकल्पिक वाहन मंगवाने पड़े जिससे मुख्यमंत्री का कार्यक्रम समय पर संपन्न हो सके।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: यह घटना मुख्यमंत्री के काफिले के डोसीगांव से गुजरते समय हुई, जब पेट्रोल पंप से डीजल भरवाने के तुरंत बाद गाड़ियां बंद हो गईं। जांच में डीजल में पानी की मिलावट पाई गई।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Ratlam News: 12 vehicles of CM convoy stuck on the way, commotion due to filling of diesel mixed with water, petrol pump sealed

शहर की खबरें
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm