BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Ratlam News: रतलाम में दिवाली के जश्न के दौरान घमासान, पटाखा फोड़ने को लेकर पड़ोसी महिलाओं के बीच खूनी झगड़ा, मारपीट का वीडियो हुआ वायरल…

रतलाम जिले के मोहन नगर के पास गणेश नगर में दिवाली की रात पटाखे फोड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट और पुलिस केस …

ratlam news

ratlam news

muskan mishra
Published: 23 Oct 2025 | 4:58 pmModified: 23 Oct 2025 | 5:19 pm
HIGHLIGHTS
  1. दिवाली पर पटाखा फोड़ने को लेकर गणेश नगर, रतलाम में महिलाओं के बीच विवाद।
  2. चार महिलाओं ने रश्मि चौहान से मारपीट की, वीडियो भी सामने आया।
  3. दोनों पक्षों की तरफ से FIR दर्ज, पुलिस ने जांच शुरू की।

Ratlam News: रतलाम: रतलाम जिले के मोहन नगर के पास गणेश नगर में दिवाली की रात पटाखे फोड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट और पुलिस केस तक पहुँच गया। इस दौरान चार महिलाओं ने एक हिंदू महिला के साथ हाथापाई और मारपीट की, जिसका वीडियो भी सामने आया है। मामला थाना औद्योगिक क्षेत्र का है, जहाँ अब दोनों पक्षों की तरफ से एफआईआर दर्ज की गई है।

यह है पूरा मामला

Ratlam News: घटनाक्रम के अनुसार, गणेश नगर निवासी रश्मि चौहान (48) पति विनय चौहान, जो सिलाई का काम करती हैं, ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात वे अपने घर पर दीया बाती करने के बाद सड़क पर पटाखे फोड़ रही थीं, तभी सामने रहने वाली रानी पति वसीम ने उन्हें रोकते हुए कहा कि “मेरे घर के सामने पटाखे नहीं जलाओगी।” इसी बात पर विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते चार महिलाओं, रानी पति वसीम, नाजमीन पति हैदर, गुडिया पति जावेद और सानिया पति सलमान ने मिलकर रश्मि चौहान से मारपीट कर दी।

महिलाओं ने बाल खींचकर पीटा

रश्मि चौहान के अनुसार, उन्होंने बचने की कोशिश की लेकिन महिलाओं ने बाल खींचकर पीटा, जिससे उन्हें पैर में चोट और फ्रैक्चर आया। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी महिलाएं जाते-जाते धमकी देकर गईं कि “अगर दोबारा पटाखे फोड़े तो जान से खत्म कर देंगे।”

पुलिस ने दर्ज किया मामला

Ratlam News: घटना के दौरान पड़ोसियों ने बीचबचाव करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी महिलाएं तब तक रश्मि को घायल कर चुकी थीं। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया है। वहीं, रिजवाना पति जावेद खान की रिपोर्ट पर पुलिस ने रश्मि चौहान के खिलाफ भी मारपीट का केस दर्ज किया है, जिससे विवाद और गहरा गया है।

बुधवार दोपहर को जब यह जानकारी हिंदू जागरण मंच को मिली, तो संगठन के पदाधिकारी जगदीश पाटीदार, कमलेश ग्वालियरी, विजय राव यादव सहित कई सदस्य गणेश नगर पहुँचे और पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की। मंच के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उल्टा फरियादी पर ही केस दर्ज कर लिया, जबकि वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि चार महिलाओं ने रश्मि चौहान पर हमला किया था। इस दौरान सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया और थाना औद्योगिक क्षेत्र प्रभारी गायत्री सोनी भी मौके पर पहुँचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया।

इन्हें भी पढ़ें :-

Bilaspur News: सरकारी शिक्षक का शर्मनाक करतूत! स्कूल में बच्चों के सामने करता था गन्दा कांड, रंगे हाथों पकड़े जाने पर दो टीचर सस्पेंड

Gwalior News: ग्वालियर में ‘कार्बाइड गन’ पर कलेक्टर की सख्त कार्रवाई, बच्चों की आँखों की रोशनी छीनने वाले इस खतरनाक ट्रेंड पर लगा पूर्ण प्रतिबंध, जानिए पूरा मामला...

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: यह घटना रतलाम के गणेश नगर में दिवाली की रात हुई।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

muskan mishra
muskan mishra

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Ratlam News: Diwali celebrations in Ratlam turned violent, with neighboring women fighting over bursting firecrackers

शहर की खबरें
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है

Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है

01 Oct 2026 | 6:34 pm
UP News: वन्य जीव संरक्षण के लिए वन विभाग की बड़ी पहल, इस दिन से स्कूलों में होंगी प्रतियोगिताएं, इन जू लॉजिकल पार्कों में छात्रों को फ्री एंट्री

UP News: वन्य जीव संरक्षण के लिए वन विभाग की बड़ी पहल, इस दिन से स्कूलों में होंगी प्रतियोगिताएं, इन जू लॉजिकल पार्कों में छात्रों को फ्री एंट्री

01 Oct 2026 | 6:32 pm