Ratlam News: अब ठेला व्यापारियों से रोज़ाना देना होगा 50 रुपए, नगर निगम ने जारी किया आदेश, व्यापारियों ने गरबा करके जताया विरोध
Ratlam News: अब ठेला व्यापारियों से रोज़ाना देना होगा 50 रुपए, नगर निगम ने जारी किया आदेश, व्यापारियों ने गरबा करके जताया विरोध

Ratlam News | Image Source | IBC24
- फुटकर हाथ ठेला व्यापारियों का अनूठा विरोध,
- नगर निगम कार्यालय के बाहर किया गरबा,
- 50 रुपये प्रतिदिन वसूली के आदेश का जताया विरोध,
रतलाम: Ratlam News: शहर में सोमवार को एक अनोखा और शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन देखने को मिला, जब रतलाम के फुटकर हाथ ठेला व्यापारियों ने नगर निगम के उस आदेश के खिलाफ आवाज़ उठाई, जिसमें उनसे प्रतिदिन 50 रुपए शुल्क वसूले जाने का प्रावधान किया गया है। विरोध दर्ज कराने के लिए व्यापारी अपने-अपने हाथ ठेले लेकर नगर निगम कार्यालय पहुंचे और वहां गरबा कर अपनी नाराजगी जाहिर की।
Ratlam News: व्यापारियों ने कहा कि नगर निगम का यह निर्णय न सिर्फ आर्थिक रूप से बोझ बढ़ाता है, बल्कि छोटे व्यापारियों के रोज़मर्रा के जीवन पर भी असर डालता है। विरोध का तरीका भले ही अलग था लेकिन संदेश साफ था यह आदेश तुरंत वापस लिया जाए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जब तक नगर निगम यह आदेश वापस नहीं लेता तब तक वे गांधीगिरी के माध्यम से शांतिपूर्वक अपना विरोध जारी रखेंगे। इस दौरान व्यापारी अपने हाथ ठेले के साथ गरबा करते रहे और नारेबाजी भी की।
Read More : कोटा की सहपाठी छात्रा का अपहरण कर होटल ले गया युवक, फिर हैवानियत की सारी हदें की पार, आरोपी फरार
Ratlam News: प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों और नगर निगम प्रशासन के बीच बातचीत भी हुई। महापौर ने आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को लेकर जल्द ही एमआईसी मीटिंग बुलाई जाएगी जिसमें इस मामले पर निर्णय लिया जाएगा। महापौर के आश्वासन के बाद फिलहाल प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया लेकिन व्यापारियों ने स्पष्ट किया कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो वे दोबारा विरोध प्रदर्शन शुरू करेंगे।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: नगर निगम का तर्क है कि यह शुल्क सफाई, व्यवस्था और अन्य प्रशासनिक सुविधाओं के लिए लिया जा रहा है। हालाँकि, छोटे व्यापारी इसे अतिरिक्त आर्थिक बोझ मान रहे हैं।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Ratlam News: Order to collect 50 rupees daily from handcart traders
रतलाम
और भी पढ़ें ›
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm