BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

2025 Mahashivratri : महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए अपनी राशि अनुसार करे पूजा – अभिषेक और पाएं सभी संकटों से निजात

To please Bholenath on Mahashivratri, do Puja-Abhishek according to your zodiac sign and get rid of all troubles

Kaun si rashi waalon ko shiv par kya chadhana chahiye

Kaun si rashi waalon ko shiv par kya chadhana chahiye

Swati Shah
Published: 26 Feb 2025 | 2:22 pmModified: 26 Feb 2025 | 2:22 pm

2025 Mahashivratri : महाशिवरात्रि भारतीयों का एक प्रमुख त्यौहार है। यह भगवान शिव का प्रमुख पर्व है। माघ फाल्गुन कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाता है। माना जाता है कि सृष्टि का प्रारम्भ इसी दिन से हुआ था। महाशिवरात्रि का शाब्दिक अर्थ 'शिव की महान रात' है| महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व होता है| इस दिन लोग उपवास करते हैं पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन सृष्टि का आरम्भ अग्निलिंग (जो महादेव का विशालकाय स्वरूप है) के उदय से हुआ। इसी दिन भगवान शिव का विवाह देवी पार्वती के साथ हुआ था। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव व पत्नी पार्वती की पूजा होती हैं। साल में होने वाली 12 शिवरात्रियों में से महाशिवरात्रि को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है| भारत सहित पूरी दुनिया में महाशिवरात्रि का पावन पर्व बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है|

2025 Mahashivratri

शिव पुराण में बताया गया है कि जो व्यक्ति महाशिवरात्रि के दिन शिवजी का पूजन अभिषेक श्रद्धापूर्वक करता है उसके अनेक जन्मों के पाप और क्लेश भोलेनाथ दूर कर देते हैं। साथ ही शिवजी की पूजा ऐसी है कि जिसकी विधि का वर्णन करने में बड़े बड़े साधक भी असमर्थ होते हैं और इतना सरल भी है कि मात्र एक लोटे जल से भी शिवजी प्रसन्न हो जाते हैं। ऐसे में शिव भक्तों को शिवजी के द्वादश ज्योतिर्लिंग का ध्यान अपनी राशि के अनुसार करते हुए शिवलिंग का पूजन अभिषेक करते हुए महादेव के दर्शन तथा उनकी कृपा का लाभ प्राप्त करना चाहिए।

2025 Mahashivratri : आइए जानते हैं महाशिवरात्रि पर राशि अनुसार कैसे करें महादेव की पूजा और अभिषेक।

मेष राशि
मेष राशि वालों को भगवान भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए शिवलिंग का अभिषेक करते हुए आपको दूध में गुड़ मिलाकर अभिषेक करना चाहिए। महाशिवरात्रि पर सोमनाथ का ध्यान करते हुए भोलेनाथ का पूजन व आरती करना चाहिए।

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों को महाशिवरात्रि पूजा की पूजा में मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग का ध्यान करते हुए दूध से अभिषेक करना चाहिए। शिवजी को आप केसर का भी लेपन करें तो उत्तम रहेगा।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को भोलेनाथ का अभिषेक शहद से करना चाहिए और बेलपत्र पर ओम नमः शिवाय लिखकर कम से कम 11 या 21 पत्ता अर्पित करना चाहिए। भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए महाशिवरात्रि पर अभिषेक करने के साथ ही मूंग भी अर्पित करना चाहिए। आपको शिवलिंग का अभिषेक करते हुए श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग का ध्यान करना चाहिए।

2025 Mahashivratri

कर्क राशि
कर्क राशि वालों को पूजा के समय ओम श्री ओंमकारेश्वर ज्योतिर्लिंग का ध्यान करना चाहिए। महाशिवरात्रि की पूजा में भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए 108 अटूट चावल लेकर ओम नमः शिवाय बोलते हुए शिवलिंग पर अर्पित करना चाहिए ओर गंगाजल अथवा जल से अभिषेक करना चाहिए।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को रुद्राष्टक का भी पाठ करना चाहिए। आपको भोलेनाथ का भांग मिले जल से अभिषेक करना चाहिए। आप चाहें तो दही से भी अभिषेक कर सकते हैं। महादेव की कृपा पाने के लिए महाशिवरात्रि की पूजा में केदारनाथ का ध्यान करना चाहिए।

कन्या राशि
कन्या राशि के जातक अपने मन में आप भीमशंकर ज्योतिर्लिंग का ध्यान करें। महाशिवरात्रि की पूजा करते हुए भोलेनाथ का दूध से अभिषेक कर शक्कर और साबुत मूंग भी अर्पित करें।

2025 Mahashivratri

तुला राशि
तुला राशि के जातकों को अभिषेक के समय महामृत्युंजय मंत्र का जप करना चाहिए। महाशिवरात्रि की पूजा में काशी विश्वनाथ का ध्यान करना चाहिए। मन में भोलेनाथ के इस स्वरूप का ध्यान करते हुए आपको दही से अभिषेक करना चाहिए। साथ ही आपको भोलेनाथ को शहद भी अर्पित करना चाहिए।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को शिवलिंग पर अभिषेक करते समय आपको मन में त्र्यम्बकेश्वर ज्योतिर्लिंग का ध्यान करना चाहिए। महाशिवरात्रि की पूजा में शिवजी का अभिषेक गंगाजल अथवा जल से करना चाहिए साथ ही धतूरा और भांग भी अर्पित करना चाहिए।

धनु राशि
धनु राशि के जातकों को शिवलिंग पर अभिषेक करते हुए जल और घी अर्पित करते हुए पंचाक्षरी मंत्र ओम नमः शिवाय का जप करना चाहिए। महाशिवरात्रि की पूजा में शिवजी का ध्यान श्री बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के रूप में करना चाहिए।

2025 Mahashivratri

मकर राशि
मकर राशि के जातकों को शिवजी की प्रसन्नता के लिए आपको शहद से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। साथ ही आपको रुद्राष्टक का भी पाठ करना चाहिए। महाशिवरात्रि के अवसर पर भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए मन ही मन में नागेश्वर ज्योतिर्लिंग का ध्यान करना चाहिए।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातक शिवजी की पूजा के समय आप मन ही मन में रामेश्वर ज्योतिर्लिंग का ध्यान करें। महादेव की कृपा पाने के लिए महाशिवरात्रि के अवसर पर महामृत्युंजय मंत्र का जप करना चाहिए। आपको घी और गंगाजल से महादेव का अभिषेक करना चाहिए और बेलपत्र पर ओम नमः शिवाय लिखकर अर्पित करना चाहिए।

मीन राशि
मीन राशि के लोगों को भोलेनाथ का अभिषेक घी और गंगाजल से करना चाहिए। साथ ही आपको 108 अक्षत ओम नमः शिवाय बोलते हए शिवलिंग पर अर्पित करना चाहिए। महाशिवरात्रि के अवसर पर शिवलिंग की पूजा करते हुए घुश्मेश्वर ज्योतिर्लिंग का ध्यान करना चाहिए। पूजा के समय आपको महामृत्युंजय मंत्र का जप करना चाहिए।

-----------

Read more : यहाँ पढ़ें और सुनें

Mahashivratri Puja Samagri : शिवलिंग की पूजा एवं अभिषेक की सामग्री में यदि इन 3 चीज़ों को न किया शामिल,, तो चारों पहर की पूजा रहेगी अधूरी

Shivling ki Utpatti Kaise hui? : आख़िरकार शिवलिंग कब और कैसे हुआ प्रकट? भगवान विष्णु और ब्रह्मा जी के बीच क्यों छिड़ी बहस? जाने पौराणिक कथा..

Holashtak 2025 : क्या होता है होलाष्टक? जाने होलाष्टक के इन 8 दिनों में क्यों लग जाती है शुभ कार्यों पर रोक? इस दौरान क्या करें क्या न करें..

Mahashivratri 2025 tips : महाशिवरात्रि के दिन जाने कौन सी वस्तु शिवलिंग पर चढ़ाएं और कौन सी न चढ़ाएं? इन बातों का रखें विशेष ध्यान

Kaal bhairav ashtakam stotram : अगर हैं काले जादू या बुरी नज़र से पीड़ित, तो इससे छुटकारा पाने के लिए अवश्य पढ़ें काल भैरव अष्टकम स्तोत्र एवं आरती

 

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Swati Shah
Swati Shah

Swati Shah, Since 2023, I have been working as an Executive Assistant at IBC24, No.1 News Channel in Madhya Pradesh & Chhattisgarh. I completed my B.Com in 2008 from Pandit Ravishankar Shukla University, Raipur (C.G). While working as an Executive Assistant, I enjoy posting videos in the digital department.

और भी पढ़ें...

Web Title: 2025 Mahashivratri : To please Bholenath on Mahashivratri, do Puja-Abhishek according to your zodiac sign and get rid of all troubles

Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

02 Oct 2026 | 6:17 am
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

01 Oct 2026 | 6:57 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा

Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा

01 Oct 2026 | 4:53 pm
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

01 Oct 2026 | 6:56 am
Shardiya Navratri 2026: कब से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि? जानिए कैसे नौ दिनों में उगने वाले ‘जौ’ खोलते हैं आपके आने वाले समय का राज़!

Shardiya Navratri 2026: कब से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि? जानिए कैसे नौ दिनों में उगने वाले ‘जौ’ खोलते हैं आपके आने वाले समय का राज़!

30 Sept 2026 | 2:14 pm
Pitru Paksha Pitra Dosh Upay: पितृ दोष ने रोक रखी है तरक्की? इन देवताओं की करें पूजा, जल्द दूर होंगी सारी परेशानियां!

Pitru Paksha Pitra Dosh Upay: पितृ दोष ने रोक रखी है तरक्की? इन देवताओं की करें पूजा, जल्द दूर होंगी सारी परेशानियां!

30 Sept 2026 | 11:14 am
Aaj Ka Rashifal 30 September 2026: महीने के आखिरी दिन इन राशि वालों के जीवन में होगा बड़ा बदलाव! जानें क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 30 September 2026: महीने के आखिरी दिन इन राशि वालों के जीवन में होगा बड़ा बदलाव! जानें क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल

30 Sept 2026 | 6:32 am