8 April 2025 Ka Rashifal: इन राशि वालों को प्यार, व्यापार और नौकरी में मिलेगी खुशखबरी, जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन?
इन राशि वालों को प्यार और व्यापार, नौकरी में मिलेगी खुशखबरी…8 April 2025 Horoscope: People of these zodiac signs will get good news in love

8 April 2025 Ka Rashifal | Image Source | IBC24
- वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है।
- हर राशि का स्वामी एक ग्रह होता है।
- ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है।
8 April 2025 Ka Rashifal: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी एक ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में वर्णित हर राशि का एक स्वामी ग्रह होता है, जो उस पर सबसे ज्यादा प्रभाव डालता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 8 अप्रैल का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य परिणाम लेकर आएगा।
मेष राशि (Aries)
8 April 2025 Ka Rashifal: आज का दिन व्यापारिक दृष्टिकोण से बेहद लाभकारी है। साझेदारी में कोई डील फाइनल हो सकती है। पारिवारिक रिश्तों में आई कड़वाहट दूर होगी और सहयोग बना रहेगा। कार्यों में आत्मनिर्भर रहें—किसी और पर निर्भर रहना आपको नुकसान में डाल सकता है। आय बढ़ाने के नए अवसर भी मिल सकते हैं।
वृषभ राशि (Taurus)
8 April 2025 Ka Rashifal: आज लेन-देन में विशेष सावधानी बरतें। नीति-नियमों का पालन करना जरूरी है। विरोधियों से सचेत रहें। राजनीति से जुड़े लोगों को अपने दुश्मनों से सतर्क रहना चाहिए। माता-पिता का आशीर्वाद काम आएगा। संतान के लिए किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं।
मिथुन राशि (Gemini)
विद्यार्थियों को प्रतियोगिताओं में सफलता मिलेगी। सूझबूझ और मेहनत से बड़े लक्ष्य हासिल होंगे। पारिवारिक समस्याओं के समाधान के लिए बड़ों से संवाद करें। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। ऊर्जा भरपूर रहेगी जिससे कार्य समय पर पूर्ण होंगे।
कर्क राशि (Cancer)
8 April 2025 Ka Rashifal: धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। परंपराओं और संस्कारों में रुचि बढ़ेगी। किसी मित्र की सेहत की चिंता हो सकती है। मदद का अवसर मिले तो पीछे न हटें। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है।
सिंह राशि (Leo)
आज साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बिजनेस से जुड़ी जरूरी जानकारी प्राप्त होगी। डील फाइनल हो सकती है और नए संपर्कों से लाभ होगा। विरोधियों से परेशानी हो सकती है। माताजी का स्वास्थ्य विशेष ध्यान मांगता है।
कन्या राशि (Virgo)
8 April 2025 Ka Rashifal: वाणी और व्यवहार से आप कार्यक्षेत्र में सबका दिल जीत लेंगे। विवाह संबंधित शुभ समाचार मिल सकता है। पुराना उधार वापस मिलने की संभावना है। रुका हुआ कार्य पूरा होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। फोकस बनाए रखें वरना लक्ष्य हाथ से निकल सकता है।
तुला राशि (Libra)
नए कार्य की शुरुआत के लिए अनुकूल दिन है। संतान की इच्छाओं को समझने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। यदि किसी की मदद करेंगे, तो लोग इसे स्वार्थ समझ सकते हैं। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा और पिकनिक की योजना बन सकती है।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
8 April 2025 Ka Rashifal: धन उधार लेने से बचें, वरना आर्थिक तनाव बढ़ सकता है। किसी के कहने पर निवेश करने से बचें। खर्चे बढ़ेंगे और तनाव दे सकते हैं। विद्यार्थियों को एकाग्रता की जरूरत है। माता-पिता का आशीर्वाद मिल सकता है जिससे रुका काम पूरा होगा।
धनु राशि (Sagittarius)
एक के बाद एक शुभ समाचार मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कार्यक्षेत्र में उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा। यदि नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो समय अनुकूल है। किसी से अनावश्यक विवाद से बचें।
मकर राशि (Capricorn)
8 April 2025 Ka Rashifal: मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कला और कौशल में निखार आएगा। दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। पैतृक संपत्ति से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आय में वृद्धि के संकेत हैं। व्यवसायिक अवसरों को न गंवाएं।
कुंभ राशि (Aquarius)
नया काम शुरू करने में भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। रुके काम गति पकड़ेंगे। अचानक यात्रा संभव है, जिससे महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था बनी रहेगी।
मीन राशि (Pisces)
8 April 2025 Ka Rashifal: लेन-देन में सतर्क रहें। अपने कार्यों पर ध्यान केंद्रित करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। अजनबी की सलाह से बचें। परिवार का सहयोग मिलेगा। जल्दबाजी में काम करने से गलती हो सकती है, इसलिए धैर्य से काम लें।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: दैनिक राशिफल एक ज्योतिषीय भविष्यवाणी होती है जो आपकी राशि के आधार पर आपके दिन के संभावित अनुभवों और घटनाओं के बारे में जानकारी देती है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: 8 April 2025 Horoscope: People of these zodiac signs will get good news in love
धर्म
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm