9 April 2025 Ka Rashifal: जल्दबाजी से बचें, विरोधियों से हो सकती है परेशानी, जानें कैसा रहेगा आपका आज का राशिफल?
जल्दबाजी से बचें, विरोधियों से हो सकती है परेशानी…9 April 2025 Horoscope: Avoid haste, there may be trouble from opponents

9 April 2025 Ka Rashifal | Image Source | IBC24
- वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है।
- हर राशि का स्वामी एक ग्रह होता है।
- ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है।
9 April 2025 Ka Rashifal: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी एक ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में वर्णित हर राशि का एक स्वामी ग्रह होता है, जो उस पर सबसे ज्यादा प्रभाव डालता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 9 अप्रैल का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य परिणाम लेकर आएगा।
मेष राशि (Aries)
9 April 2025 Ka Rashifal: आज का दिन व्यापारिक दृष्टिकोण से बेहद लाभकारी है। साझेदारी में कोई डील फाइनल हो सकती है। पारिवारिक रिश्तों में आई कड़वाहट दूर होगी और सहयोग बना रहेगा। कार्यों में आत्मनिर्भर रहें—किसी और पर निर्भर रहना आपको नुकसान में डाल सकता है। आय बढ़ाने के नए अवसर भी मिल सकते हैं।
वृषभ राशि (Taurus)
9 April 2025 Ka Rashifal: आज लेन-देन में विशेष सावधानी बरतें। नीति-नियमों का पालन करना जरूरी है। विरोधियों से सचेत रहें। राजनीति से जुड़े लोगों को अपने दुश्मनों से सतर्क रहना चाहिए। माता-पिता का आशीर्वाद काम आएगा। संतान के लिए किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं।
मिथुन राशि (Gemini)
विद्यार्थियों को प्रतियोगिताओं में सफलता मिलेगी। सूझबूझ और मेहनत से बड़े लक्ष्य हासिल होंगे। पारिवारिक समस्याओं के समाधान के लिए बड़ों से संवाद करें। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। ऊर्जा भरपूर रहेगी जिससे कार्य समय पर पूर्ण होंगे।
कर्क राशि (Cancer)
9 April 2025 Ka Rashifal: धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। परंपराओं और संस्कारों में रुचि बढ़ेगी। किसी मित्र की सेहत की चिंता हो सकती है। मदद का अवसर मिले तो पीछे न हटें। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है।
सिंह राशि (Leo)
आज साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बिजनेस से जुड़ी जरूरी जानकारी प्राप्त होगी। डील फाइनल हो सकती है और नए संपर्कों से लाभ होगा। विरोधियों से परेशानी हो सकती है। माताजी का स्वास्थ्य विशेष ध्यान मांगता है।
कन्या राशि (Virgo)
9 April 2025 Ka Rashifal: वाणी और व्यवहार से आप कार्यक्षेत्र में सबका दिल जीत लेंगे। विवाह संबंधित शुभ समाचार मिल सकता है। पुराना उधार वापस मिलने की संभावना है। रुका हुआ कार्य पूरा होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। फोकस बनाए रखें वरना लक्ष्य हाथ से निकल सकता है।
तुला राशि (Libra)
नए कार्य की शुरुआत के लिए अनुकूल दिन है। संतान की इच्छाओं को समझने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। यदि किसी की मदद करेंगे, तो लोग इसे स्वार्थ समझ सकते हैं। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा और पिकनिक की योजना बन सकती है।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
9 April 2025 Ka Rashifal: धन उधार लेने से बचें, वरना आर्थिक तनाव बढ़ सकता है। किसी के कहने पर निवेश करने से बचें। खर्चे बढ़ेंगे और तनाव दे सकते हैं। विद्यार्थियों को एकाग्रता की जरूरत है। माता-पिता का आशीर्वाद मिल सकता है जिससे रुका काम पूरा होगा।
धनु राशि (Sagittarius)
एक के बाद एक शुभ समाचार मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कार्यक्षेत्र में उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा। यदि नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो समय अनुकूल है। किसी से अनावश्यक विवाद से बचें।
मकर राशि (Capricorn)
9 April 2025 Ka Rashifal: मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कला और कौशल में निखार आएगा। दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। पैतृक संपत्ति से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आय में वृद्धि के संकेत हैं। व्यवसायिक अवसरों को न गंवाएं।
कुंभ राशि (Aquarius)
नया काम शुरू करने में भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। रुके काम गति पकड़ेंगे। अचानक यात्रा संभव है, जिससे महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था बनी रहेगी।
मीन राशि (Pisces)
9 April 2025 Ka Rashifal: लेन-देन में सतर्क रहें। अपने कार्यों पर ध्यान केंद्रित करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। अजनबी की सलाह से बचें। परिवार का सहयोग मिलेगा। जल्दबाजी में काम करने से गलती हो सकती है, इसलिए धैर्य से काम लें।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: 9 April 2025 Horoscope: Avoid haste, there may be trouble from opponents
धर्म
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm