Aaj Ka Panchang 07 April 2026: आज का दिन साधारण नहीं! पंचमी, गण्ड मूल और रवि योग का दुर्लभ संयोग, किसी भी फैसले से पहले जरूर जान लें ये बातें

Ads

Aaj Ka Panchang 07 April 2026: आज का दिन साधारण नहीं! पंचमी, गण्ड मूल और रवि योग का दुर्लभ संयोग, किसी भी फैसले से पहले जरूर जान लें ये बातें

  •  
  • Publish Date - April 7, 2026 / 06:31 AM IST,
    Updated On - April 7, 2026 / 06:31 AM IST

today panchang/ image source: IBC24

HIGHLIGHTS
  • पंचमी से षष्ठी का संयोग
  • वृश्चिक राशि में चंद्रमा
  • कई शुभ-अशुभ योग बने

Aaj Ka Panchang 07 April 2026: रायपुर: आज 7 अप्रैल 2026, मंगलवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से खास माना जा रहा है। पंचांग के अनुसार आज वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि शाम 4 बजकर 34 मिनट तक रहेगी, जिसके बाद षष्ठी तिथि का आरंभ हो जाएगा। आज के दिन विंछुड़ो, गण्ड मूल, रवि योग और विडाल योग जैसे विशेष योग बन रहे हैं, जो कई राशियों के लिए प्रभावशाली साबित हो सकते हैं। चंद्रमा आज वृश्चिक राशि में संचार कर रहे हैं और 8 अप्रैल सुबह 5:53 बजे के बाद धनु राशि में प्रवेश करेंगे।

Aaj Ka Panchang: क्या कहता है आज का पंचांग

आज के दिन सूर्योदय सुबह 6:08 बजे और सूर्यास्त शाम 6:38 बजे होगा। वहीं चंद्रोदय रात 11:45 बजे और चन्द्रास्त अगले दिन सुबह 9:49 बजे होगा। विक्रम संवत 2083 और शक संवत 1948 के अनुसार यह दिन धार्मिक अनुष्ठानों और पूजा-पाठ के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पूर्णिमांत कैलेंडर के अनुसार यह वैशाख मास है, जबकि अमांत के अनुसार चैत्र मास चल रहा है।

तिथि की बात करें तो कृष्ण पक्ष पंचमी 6 अप्रैल दोपहर 2:10 बजे से शुरू होकर 7 अप्रैल शाम 4:34 बजे तक रहेगी। इसके बाद षष्ठी तिथि प्रारंभ हो जाएगी, जो 8 अप्रैल शाम 7:01 बजे तक रहेगी। नक्षत्रों में आज ज्येष्ठा नक्षत्र सुबह 2:56 बजे से शुरू होकर अगले दिन 5:53 बजे तक रहेगा, जिसके बाद मूल नक्षत्र का आरंभ होगा।

आज के करण में तैतिल करण सुबह 3:22 बजे से शाम 4:35 बजे तक रहेगा, इसके बाद गर और फिर वणिज करण शुरू होगा। वहीं योग की बात करें तो व्यातीपात योग शाम 4:16 बजे तक रहेगा, जिसके बाद वरीयान योग प्रारंभ होगा। ये योग शुभ और अशुभ कार्यों पर प्रभाव डालते हैं, इसलिए इनके अनुसार ही कार्य करना फलदायी माना जाता है।

Panchang 07 April 2026: ये हैं आज के शुभ अशुभ मुहूर्त

अशुभ मुहूर्तों में आज राहुकाल दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:04 बजे तक रहेगा, जबकि यमगण्ड सुबह 9:15 बजे से 10:49 बजे तक होगा। कुलिक काल दोपहर 12:23 बजे से 1:56 बजे तक रहेगा। इसके अलावा दुर्मुहूर्त सुबह 8:38 बजे से 9:28 बजे तक और रात 11:13 बजे से 11:59 बजे तक रहेगा। वर्ज्यम् काल सुबह 9:13 बजे से 11:01 बजे तक रहेगा, जिसमें शुभ कार्य करने से बचना चाहिए।

वहीं शुभ मुहूर्तों की बात करें तो अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:58 बजे से 12:48 बजे तक रहेगा, जो किसी भी नए कार्य की शुरुआत के लिए उत्तम माना जाता है। अमृत काल रात 8:00 बजे से 9:48 बजे तक रहेगा, जो अत्यंत शुभ फल देने वाला समय है। इसके अलावा ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:30 बजे से 5:18 बजे तक रहेगा, जो पूजा-पाठ और ध्यान के लिए सर्वोत्तम समय माना जाता है।

आज कौन सी तिथि है?

कृष्ण पक्ष पंचमी, शाम तक

पंचमी कब समाप्त होगी?

शाम 4:34 बजे समाप्त

आज चंद्रमा किस राशि में है?

वृश्चिक राशि में संचार