Aaj Ka Panchang 14 March 2026: सुबह 8:11 के बाद बदल जाएगी तिथि, बन रहा है ऐसा योग जो कई लोगों के लिए बन सकता है बेहद खास, आज के शुभ-अशुभ मुहूर्त भी पढ़ें

Ads

Aaj Ka Panchang 14 March 2026: नई दिल्ली: चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि के साथ शनिवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पंचांग के अनुसार आज दशमी तिथि सुबह 8 बजकर 11 मिनट तक रहेगी, इसके बाद एकादशी तिथि आरंभ हो जाएगी।

  •  
  • Publish Date - March 14, 2026 / 06:31 AM IST,
    Updated On - March 14, 2026 / 06:39 AM IST

panchang 2026/ image source: IBC24

HIGHLIGHTS
  • 14 मार्च शनिवार का संपूर्ण पंचांग
  • दशमी तिथि सुबह 8:11 तक
  • उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का विशेष प्रभाव

Aaj Ka Panchang 14 March 2026: नई दिल्ली: चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि के साथ शनिवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पंचांग के अनुसार आज दशमी तिथि सुबह 8 बजकर 11 मिनट तक रहेगी, इसके बाद एकादशी तिथि आरंभ हो जाएगी। आज के दिन उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के साथ वरीयान योग और उसके बाद परिघ योग का विशेष संयोग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इन योगों का प्रभाव व्यक्ति के कार्यों, निर्णयों और दिनभर की गतिविधियों पर पड़ता है। इसलिए शुभ और अशुभ मुहूर्त को ध्यान में रखकर ही महत्वपूर्ण कार्य करने की सलाह दी जाती है।

Aaj Ka Panchang: क्या कहता है आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang 14 March 2026 के अनुसार आज विक्रम संवत 2083 (सिद्धार्थि) और शक संवत 1947 (विश्वावसु) चल रहा है। पूर्णिमांत पंचांग के अनुसार यह चैत्र मास जबकि अमांत पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास है। शनिवार का दिन होने के कारण आज का दिन विशेष रूप से शनि देव की पूजा के लिए शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से पूजा, दान और मंत्र जप करने से शनि दोष से राहत मिलती है और जीवन में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।

आज उत्तराषाढ़ा नक्षत्र 14 मार्च की सुबह 3:03 बजे से शुरू होकर 15 मार्च सुबह 4:49 बजे तक रहेगा। वहीं करण की बात करें तो विष्टि करण 13 मार्च शाम 7:24 बजे से लेकर आज सुबह 8:11 बजे तक रहेगा। इसके बाद बव करण सुबह 8:11 बजे से रात 8:49 बजे तक और फिर बालव करण रात 8:49 बजे से अगले दिन सुबह 9:17 बजे तक रहेगा। योग के अनुसार वरीयान योग 14 मार्च सुबह 10:42 बजे तक रहेगा, जिसके बाद परिघ योग शुरू होकर 15 मार्च सुबह 10:25 बजे तक प्रभावी रहेगा।

सूर्य और चंद्रमा की स्थिति भी आज के दिन को खास बना रही है। आज सूर्योदय सुबह 6:40 बजे और सूर्यास्त शाम 6:31 बजे होगा। वहीं चंद्रोदय 3:22 बजे और चंद्रास्त दोपहर 2:11 बजे होगा। चंद्रमा आज सुबह 9:33 बजे तक मकर राशि में रहेगा, जिसके बाद वह दूसरी राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य फिलहाल कुंभ राशि में स्थित हैं, जिसका प्रभाव कई राशियों के जातकों के जीवन पर देखने को मिल सकता है।

Panchang 14 Marchअगर आज के शुभ-अशुभ मुहूर्त

अगर आज के अशुभ मुहूर्त की बात करें तो राहुकाल सुबह 9:38 बजे से 11:07 बजे तक रहेगा। वहीं यमगण्ड दोपहर 2:05 बजे से 3:33 बजे तक और कुलिक काल सुबह 6:40 बजे से 8:09 बजे तक रहेगा। इसके अलावा दुर्मुहूर्त सुबह 8:15 बजे से 9:02 बजे तक और वर्ज्यम् 11:38 बजे से 1:21 बजे तक रहेगा। इन समयों में नए या महत्वपूर्ण कार्य शुरू करने से बचने की सलाह दी जाती है।

हालांकि आज कई शुभ मुहूर्त भी बन रहे हैं जिनमें कार्य करना फलदायी माना जाता है। ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5:03 बजे से 5:51 बजे तक रहेगा, जो साधना, ध्यान और पूजा के लिए सर्वोत्तम समय माना जाता है। वहीं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:12 बजे से 12:59 बजे तक रहेगा, जो किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत के लिए अच्छा समय है। इसके अलावा अमृत काल रात 9:56 बजे से 11:39 बजे तक रहेगा, जिसे अत्यंत शुभ माना जाता है।

दिन और रात के चौघड़िया मुहूर्त भी आज के कार्यों के लिए मार्गदर्शन देते हैं। दिन में शुभ, लाभ और अमृत चौघड़िया विशेष रूप से शुभ माने जाते हैं, जबकि रोग, काल और उद्बेग चौघड़िया में महत्वपूर्ण कार्य करने से बचना चाहिए। इसी तरह रात के चौघड़िया में भी शुभ और अमृत काल में किए गए कार्यों के सफल होने की संभावना अधिक रहती है। इसलिए यदि आप आज कोई नया कार्य शुरू करने या कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने की योजना बना रहे हैं, तो पंचांग के इन शुभ मुहूर्तों का ध्यान जरूर रखें।

14 मार्च 2026 को कौन सी तिथि है?

14 मार्च को कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि सुबह 8:11 तक है, फिर एकादशी शुरू होगी।

आज का राहुकाल कब है?

आज राहुकाल सुबह 9:38 से 11:07 बजे तक रहेगा।

14 मार्च का अभिजीत मुहूर्त कब है?

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:12 से 12:59 बजे तक है।