September Rajyog 2026: युगों बाद आया ऐसा दिव्य क्षण! सितंबर में 3 राजयोग होंगे एक साथ, ब्रह्मांड की इन 4 राशियों पर बरसेगी ईश्वरीय कृपा..
September Rajyog 2026: ज्योतिष दृष्टिकोण से सितंबर 2026 का महीना बेहद ख़ास और दुर्लभ माना जा रहा है, क्योंकि इस महीने एक साथ तीन बड़े राजयोगों "भद्रा राजयोग", "मालव्य राजयोग" और "लक्ष्मीनारायण राजयोग" का होने जा रहा है महा-मिलन। आइये जानतें किन 4 राशियों के लिए ये राजयोग हैं अत्यंत शुभ..
September Rajyog 2026/Image Credit: ScreenGrab / Google / @Canva
- सितंबर के 3 बड़े राजयोग मचाएंगे तहलका!
- ब्रह्मांड की इन 4 पवित्र राशियों पर अमृत वर्षा!
September Rajyog 2026: जल्द ही सितंबर 2026 का महीना शुरू होने वाला है। ज्योतिष के लिहाज़ से September 2026 बहुत ही ख़ास और दुर्लभ माना जा रहा है। दरअसल, इस महीने ग्रहों के अनोखे फेरबदल से एक साथ तीन बड़े राजयोग “भद्रा राजयोग”, “मालव्य राजयोग” और “लक्ष्मीनारायण राजयोग” का महासंयोग बन रहा है।
सितंबर में ग्रहों का यह अनोखा खेल कुछ राशियों की किस्मत पूरी तरह बदलने वाला है! इन शक्तिशाली राजयोगों के कारण तरक्की के द्वार खुलेंगे और धन की वर्षा होगी। आइए जानते हैं इन योगों के बनने की सही तारीखें और वे 4 राशियाँ जिनकी लॉटरी लगने वाली है। लेकिन, उससे पहले जानते हैं कि इन राजयोगों के बनाने की सही तारीख़..
Rashifal: सितंबर 2026 में बनाने वाले तीन महा-राजयोग!
ज्योतिष शास्त्र में बुध और शुक्र की जुगलबंदी ही जीवन में राजयोग का निर्माण करती है:
- भद्रा राजयोग (7 सितंबर 2026) : इस दिन बुद्धि, व्यापार और नई सोच के कारक ‘बुद्ध देव’ अपनी उच्च राशि कन्या में प्रवेश करेंगे, जिससे ‘भद्र महापुरुष’ योग का निर्माण होगा।
- लक्ष्मी नारायण राजयोग (7 सितंबर से 26 सितंबर तक प्रभाव): कन्या राशि में पहले से मौजूद ऐश्वर्य के दाता शुक्र के साथ बुध की युति होगी। सूर्य, बुध और शुक्र का यह त्रिकोणीय मिलन साक्षात ‘लक्ष्मी-नारायण’ योग का निर्माण करेगा।
- मालव्य राजयोग (18 सितंबर 2026): सुख-साधनों के कारक शुक्र देव अपनी स्वराशि तुला में गोचर करेंगे, शुक्र का अपनी की राशि में प्रवेश पंचमहापुरुष योगों में सबस प्रिय ‘मालव्य योग’ का निर्माण करेगा।
सितंबर राजयोग 2026: त्रिग्रही और राजयोगों के संयोग से यह 4 राशियां होंगी मालामाल!
कन्या राशि (Virgo): भाग्य आपका साथ देगा!
मुख्य लाभ: आपकी राशि में बुध के आने से भद्रा और लक्ष्मी नारायण राजयोग दोनों का प्रभाव रहेगा। आर्थिक स्थिति में काफी हद तक सुधार नज़र आएगा। बौद्धिक क्षमता बढ़ेगी जिससे आप सही निर्णय ले सकेंगे। लम्बे समय से फंसा हुआ धन वापस मिलेगा और समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
तुला राशि (Libra): दोहरा लाभ होगा!
मुख्य लाभ: शुक्र का स्वराशि में गोचर आपको “मालव्य और लक्ष्मी नारायण योग” का दोहरा लाभ दिलाएगा, जिससे कारोबार में बड़ा मुनाफा होगा। नौकरी पेशा लोगों को पदोन्नति के अवसर मिलेंगे। नए व्यवसायिक संबंध बनेंगे और भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।
मकर राशि (Capricorn): सफलताओं से भरा रहेगा!
मुख्य लाभ: इस राशि के जातकों को इस माह कड़ी मेहनत का फल प्राप्त होगा। लम्बे समय से रुके हुए आपके अधूरे काम अब तेजी से पूरे होने लगेंगे। जो लोग विदेश यात्रा या उच्च शिक्षा की योजना बना रहे हैं, उनके लिए यह समय बेहद शुभ है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी और आय के नए स्रोत खुलने से बैंक बैलेंस बढ़ेगा।
कुम्भ राशि (Aquarius): तरक्की और ख़ुशहाली!
मुख्य लाभ: इस राशि के जातकों के लिए यह महीना “अवसरों का राजा” है। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को मनचाहा और बड़ा अवसर मिल सकता है। ऑफिस में सीनियर अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा और जीवनसाथी के साथ दांपत्य जीवन में मिठास बढ़ेगी।
राजयोगों के शुभ फलों को बढ़ाने के 3 सरल उपाय:
- अपने घर के एक ही कमरे में भगवान गणेश और माता लक्ष्मी दोनों की तस्वीर या मूर्ति एक साथ स्थापित करें।
- सुख-समृद्धि के लिए बुधवार और शुक्रवार के दिन सफेद चीजों (जैसे दूध, चावल, मिठाई) का दान करें।
- रोज़ सुबह शुद्ध मन से इन दो छोटे व प्रभावी मंत्रों का जाप करें:
बुध मंत्र: “ॐ बुं बुधाय नमः”
लक्ष्मी मंत्र: “ॐ श्रीं श्री महालक्ष्म्यै नमः”
Disclaimer:- उपरोक्त लेख में उल्लेखित सभी जानकारियाँ प्रचलित मान्यताओं और धर्म ग्रंथों पर आधारित है। IBC24.in लेख में उल्लेखित किसी भी जानकारी की प्रामाणिकता का दावा नहीं करता है। हमारा उद्देश्य केवल सूचना पँहुचाना है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Hindu Dharam: देवों के देव महादेव आखिर क्यों धारण करते हैं गले में नाग, मस्तक पर चंद्रमा और शरीर पर भस्म? जानें, दिव्य स्वरूपों का गहरा रहस्य
- Hindu Dharam: ब्रिटिश शासन की एक गलती और ज़मीन फाड़कर साक्षात प्रकट हुए थे महादेव! इस चमत्कारी मंदिर के रहस्यों के आगे, विज्ञान भी हुआ नतमस्तक
- Hindu Dharam: जब शिवलिंग के टुकड़े-टुकड़े हो जाते हैं, और फिर मक्खन से दोबारा जुड़ जाते हैं! रोंगटे खड़े कर देगा, महादेव के इन 6 दिव्य मंदिरों का रहस्य

Facebook


