Krishna Janmashtami 2026: कब है कृष्ण जन्माष्टमी 3 या 4 सितंबर? दूर करें कन्फ्यूजन.. जानें पूजा का वो शुभ मुहूर्त जब होगा कान्हा का जन्म

Krishna Janmashtami 2026: कृष्ण जन्माष्टमी की तारीख को लेकर इस बार भी लोगों में असमंजस बना हुआ है। कई लोग जानना चाहते हैं कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव 3 सितंबर कौ मनाया जाएगा या 4 सितंबर को। सही तिथि को लेकर अलग-अलग मत सामने आ रहे हैं। ऐसे में यहां जानें जन्माष्टमी की सही तारीख।

Krishna Janmashtami 2026: कब है कृष्ण जन्माष्टमी 3 या 4 सितंबर? दूर करें कन्फ्यूजन.. जानें पूजा का वो शुभ मुहूर्त जब होगा कान्हा का जन्म

(Krishna Janmashtami 2026/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: August 25, 2026 / 11:21 am IST
Published Date: August 25, 2026 11:20 am IST
HIGHLIGHTS
  • 4 सितंबर 2026 को मनेगी कृष्ण जन्माष्टमी।
  • अष्टमी तिथि 4 सितंबर रात 2:25 बजे शुरू होगी।
  • रोहिणी नक्षत्र 4 सितंबर रात 12:29 बजे से रहेगा।

Krishna Janmashtami 2026: भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप का जन्मोत्सव यानी कृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami 2026) हर साल देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन भक्त उपवास रखते हैं और आधी रात को कान्हा के जन्म का उत्सव मनाते हैं। इस बार जन्माष्टमी की तारीख को लेकर लोगों में 3 या 4 सितंबर की तारीख को लेकर कन्फ्यूजन है। पंचांग के मुताबिक, 2026 में जन्माष्टमी का व्रत और मुख्य उत्सव 4 सितंबर को मनाना शुभ रहेगा।

कब शुरू होगी अष्टमी तिथि?

पंचांग के मुताबिक भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 4 सितंबर की रात 2 बजकर 25 मिनट से शुरू होगी और 5 सितंबर की रात 12 बजकर 13 मिनट पर समाप्त होगी। चूंकि जन्माष्टमी का मुख्य उत्सव रात के निशिता काल में मनाया जाता है और उस समय अष्टमी तिथि रहेगी। इसलिए 4 सितंबर को व्रत रखना और रात में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाना उचित माना गया है।

रोहिणी नक्षत्र में मनेगा कान्हा का जन्मोत्सव

जन्माष्टमी पर रोहिणी नक्षत्र का विशेष महत्व माना जाता है। इस बार रोहिणी नक्षत्र 4 सितंबर की रात 12 बजकर 29 मिनट से शुरू होकर 5 सितंबर की रात 11 बजकर 4 मिनट तक रहेगा। धार्मिक मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। इसी वजह से भक्त जन्माष्टमी की रात (Krishna Janmashtami 2026 Date) इस नक्षत्र और निशिता काल के दौरान कान्हा की पूजा करते हैं।

निशिता काल में पूजा का शुभ मुहूर्त

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की सबसे महत्वपूर्ण पूजा (Krishna Janmashtami 2026 Puja) आधी रात के समय की जाती है। 4 सितंबर की रात 11:57 बजे से 5 सितंबर की रात 12:43 बजे तक निशिता काल रहेगा। इस दौरान करीब 46 मिनट तक पूजा का शुभ समय रहेगा। भक्त इस समय लड्डू गोपाल का पंचामृत से अभिषेक कर सकते हैं। इसके बाद उन्हें नए वस्त्र पहनाकर माखन-मिश्री और अन्य प्रसाद का भोग लगाया जाता है। आरती और शंख-घंटियों के साथ जन्मोत्सव मनाया जाता है।

5 सितंबर को ऐसे खोलें व्रत

जन्माष्टमी का व्रत रखने वाले भक्त आमतौर पर भगवान कृष्ण के जन्म के बाद पूजा पूरी करके पारण करते हैं। पंचांग के अनुसार 5 सितंबर की सुबह 6 बजकर 1 मिनट के बाद व्रत खोला जा सकता है। आधी रात में ही जन्मोत्सव मनाने की परंपरा इसलिए है क्योंकि धार्मिक मान्यता के अनुसार श्रीकृष्ण का जन्म मथुरा की कारागार में मध्यरात्रि के समय हुआ था। इसी खुशी में मंदिरों और घरों में विशेष पूजा, अभिषेक, झांकी और आरती का आयोजन किया जाता है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।