Aaj ka Panchang 6 May 2026 : सिद्ध योग का महा-संयोग! चमक सकती है आपकी किस्मत, आज इन शुभ घड़ियों में ही करें अपने काम की शुरुआत

6 मई 2026, बुधवार का दिन गणेश पूजा और व्रत के लिए बेहद शुभ है। आज सिद्ध और साध्य योग का संयोग बन रहा है, जो कार्यों में सफलता दिला सकता है।

Aaj ka Panchang 6 May 2026 : सिद्ध योग का महा-संयोग! चमक सकती है आपकी किस्मत, आज  इन शुभ घड़ियों में ही करें अपने काम की शुरुआत

Aaj ka Panchang 6 May 2026 / Image Source : FILE

Modified Date: May 6, 2026 / 06:33 am IST
Published Date: May 6, 2026 6:28 am IST
HIGHLIGHTS
  • आज सिद्ध और साध्य योग का शुभ संयोग, कार्यों में सफलता के संकेत
  • गणेश पूजा और बुधवार व्रत के लिए अत्यंत शुभ दिन
  • राहुकाल दोपहर 12:18 से 01:58 तक, इस दौरान नए कार्य से बचें

Aaj ka Panchang 6 मई 2026 : आज 6 मई 2026, बुधवार का दिन विघ्नहर्ता श्री गणेश जी आराधना और व्रत के लिए अत्यंत मंगलकारी है। आज सिद्ध और ‘साध्य’ जैसे दो विशेष शुभ योगों का संयोग बन रहा है, जो कार्यों में सफलता प्राप्त करने और जीवन के संकटों को दूर करने में सहायक माने जाते हैं। यदि आप आज कोई नया या महत्वपूर्ण कार्य शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो इन शुभ मुहूर्तों का लाभ अवश्य उठाएं।

आज का पंचांग और महत्व

पंचांग के अनुसार, आज ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। चंद्रमा धनु राशि में स्थित है और मूल नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। 6 May 2026 Panchang आज का दिन विशेष रूप से बुधवार व्रत और गणेश पूजा के लिए समर्पित है।सुबह स्नान के बाद सूर्यदेव को जल अर्पित करें और फिर व्रत और गणेश पूजा का संकल्प लें।गणेश जी की प्रतिमा को फूल, अक्षत, धूप, दीप, चंदन और सिंदूर अर्पित करें। भोग के रूप में मोदक या लड्डू का उपयोग करें। बुधवार को हरे कपड़े, हरी मूंग, या हरे चने का दान करने से कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होता है।

Aaj Ka Shubh Samay शुभ और अशुभ समय

किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ समय को देखना आवश्यक है:

आज के शुभ मुहूर्त

  • लाभ-उन्नति: सुबह 05:37 से 07:17 तक
  • अमृत-सर्वोत्तम: सुबह 07:17 से 08:57 तक
  • शुभ-उत्तम: सुबह 10:38 से दोपहर 12:18 तक
  • विशेष मुहूर्त: विजय मुहूर्त दोपहर 02:32 से 03:25 तक है।

अशुभ समय

आज राहुकाल दोपहर 12:18 से 01:58 तक रहेगा। इस दौरान किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से बचें। साथ ही, आज उत्तर दिशा में दिशाशूल है तो इस दिशा में यात्रा न करें।आज के दिन गणेश चालीसा का पाठ और बुधवार व्रत कथा का श्रवण करने से मानसिक शांति और कार्य सिद्धि प्राप्त होती है।

इन्हें भी पढ़ें:-

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.