CG Crime News: छात्रा को ऐसा मैसेज भेजता था छत्तीसगढ़ के इस कॉलेज का प्रोफेसर, तय हुई शादी तो तुड़वा दिया रिश्ता, अब पहुंचा सलाखों के पीछे
छात्रा को ऐसा मैसेज भेजता था छत्तीसगढ़ के इस कॉलेज का प्रोफेसर, तय हुई शादी तो तुड़वा दिया रिश्ता, CG Crime News Ambikapur News
अंबिकापुरः CG Crime News: भारतीय संस्कृति में गुरु और शिष्य के रिश्ते को आदर्श माना जाता रहा है, लेकिन छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से इसे शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां कॉलेज के एक प्रोफेसर पर अश्लील मैसेज भेजने और उसकी शादी तुड़वाने के आरोप लगा है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
CG Crime News: मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला अंबिकापुर कोतवाली थाना इलाके का है। यहां के राजमोहनी कन्या महाविद्यालय में पदस्थ प्रोफेसर चन्द्र किशोर कौशल शुरुआत में सामान्य बातचीत के बाद अक्टूबर-नवंबर 2025 के दौरान अश्लील फोटो और अभद्र संदेश भेजने शुरू किया। पीड़िता के विरोध और नंबर ब्लॉक करने के बावजूद आरोपी की हरकतें बंद नहीं हुईं। शिकायत के बाद भी वह छात्रा को मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहा। इतना ही नहीं, आरोपी ने छात्रा की शादी तय होने के बाद वर पक्ष को भ्रामक और गलत जानकारी देकर रिश्ता भी तुड़वा दिया। इस घटना के बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी प्रोफेसर को गिरफ्तार कर लिया।
- Vijay political news: तमिलनाडु के नए CM होंगे विजय! चुने गए विधायक दल के नेता, राज्यपाल को भेजा ये ई-मेल, जानिए क्या बातें कही?
- Vat Savitri Vrat 2026 Date: इस बार वट सावित्री व्रत पर बन रहा दुर्लभ योग, जानें कब और कितने बजे है शुभ समय
- Mamata Banerjee Latest News: ममता बनर्जी ने इस्तीफा देने से किया इनकार, अब भाजपा कैसे बनाएगी सरकार, राज्यपाल के पास क्या हैं विकल्प? जानें यहां
- Vasudha Upcoming Twist: करिश्मा की चालें हुई मिट्टी का ढ़ेर! प्रभात के ‘मित्तल’ अवतार ने मचाया हड़कंप, क्या देव-प्रभात का चक्रव्यूह, होगा सफल?
Mahua Moitra Reaction Bengal Result : बंगाल में TMC की हार पर क्या बोलीं महुआ और सयानी? कर दी ये बड़ी बात, पोस्ट हो रहा वायरल, जानिए क्या कहा? - LPG Cylinder Price 05 May 2026: सियासी घमासान! गैस सिलेंडर महंगा होते ही CPI नेताओं का विरोध प्रदर्शन, जानें आज कितने में मिल रहा सिलेंडर

Facebook


