Aaj Ka Rashifal 13 June 2026: चंद्रमा के गोचर से बदलेगा भाग्य, इन 5 राशियों को होगा धन का लाभ

Aaj Ka Rashifal 13 June 2026: चंद्रमा के गोचर से बदलेगा भाग्य, इन 5 राशियों को होगा धन का लाभ

Aaj Ka Rashifal 13 June 2026: चंद्रमा के गोचर से बदलेगा भाग्य, इन 5 राशियों को होगा धन का लाभ

Aaj Ka Rashifal 13 June 2026

Modified Date: June 13, 2026 / 06:38 am IST
Published Date: June 13, 2026 6:38 am IST

नई दिल्ली: Aaj Ka Rashifal 13 June 2026 हमारे जीवन में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। जिसका हमारे जीवन में खास असर माना जाता है। आम तौर पर लोग अपनी राशि के बारे में जानने के लिए उत्सुक्ता रहते हैं। लोग अपनी दिन की शुरुआत राशि देखकर करते हैं। वहीं दूसरी ओर राशियों में ग्रह का प्रभाव भी काफी महत्व रहता है। आज 11 जून दिन गुरुवार है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 11 जून का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 13 जून को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन को बरतनी होगी सावधानी।

Aaj Ka Rashifal 13 June 2026 मेष राशि: आज चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से दूसरे भाव में रहेगा। आर्थिक मामलों में लाभ के संकेत हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

वृषभ राशि: चंद्रमा आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। रुके हुए काम पूरे होने के योग हैं। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। कारोबार में लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा।

मिथुन राशि: आज चंद्रमा आपके खर्च भाव में रहेंगे। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं। मानसिक तनाव से बचने के लिए धैर्य रखें। विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है। प्रेम संबंधों में भावुकता अधिक रह सकती है।

कर्क राशि: चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से लाभ भाव में रहेगा। आय बढ़ने के संकेत हैं। मित्रों से सहयोग मिलेगा। नौकरी और व्यापार में नई योजनाएं सफल हो सकती हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ साबित हो सकता है।

सिंह राशि: आज चंद्रमा आपकी राशि से कर्म भाव में गोचर करेंगे। करियर में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। अधिकारी आपके काम से प्रभावित रहेंगे। पिता के सहयोग से कोई बड़ा कार्य पूरा हो सकता है।

कन्या राशि: भाग्य का साथ मिलने से आज कई काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से नवम भाव में रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। यात्रा के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है।

तुला राशि: आज का दिन थोड़ा सावधानी से बिताने की जरूरत है। चंद्रमा आपकी राशि से अष्टम भाव में रहेंगे। अचानक खर्च या स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। किसी भी काम में जल्दबाजी न करें।

वृश्चिक राशि: चंद्रमा आपकी राशि से सप्तम भाव में गोचर कर रहे हैं। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। पार्टनर के साथ संबंध मजबूत हो सकते हैं। बिजनेस में साझेदारी से लाभ मिल सकता है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा।

धनु राशि: आज चंद्रमा आपकी राशि से षष्ठ भाव में रहेंगे। विरोधियों पर जीत मिल सकती है। नौकरी में मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। खानपान संतुलित रखें।

मकर राशि: चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से पंचम भाव में रहेगा। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

कुंभ राशि: आज चंद्रमा आपकी राशि से चतुर्थ भाव में रहेंगे। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। वाहन या प्रॉपर्टी से जुड़ा लाभ मिल सकता है। माता का सहयोग मिलेगा। भावनाओं में बहकर निर्णय लेने से बचें।

मीन राशि: चंद्रमा आपकी राशि से तृतीय भाव में गोचर करेंगे। साहस और आत्मविश्वास बढ़ेगा। भाई-बहनों का सहयोग मिल सकता है। नौकरी और व्यापार में नई शुरुआत के योग हैं। छोटी यात्रा लाभदायक हो सकती है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।