Aaj Ka Rashifal 25 June 2026/Photo Credit: IBC24 File
Aaj Ka Rashifal 25 June 2026: हमारे जीवन में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है. जिसका हमारे जीवन में खास असर माना जाता है. आम तौर पर लोग अपनी राशि के बारे में जानने के लिए उत्सुक्ता रहते हैं। लोग अपनी दिन की शुरुआत राशि देखकर करते हैं. आज 25 जून 2026 दिन गुरुवार है. पंचांग के अनुसार शुद्ध ज्येष्ठ शुक्लपक्ष एकादशी रात्रि 09 बजकर 14 मिनट तक रहेगा,उपरांत द्वादशी तिथि आरम्भ हो जाएगी. सूर्योदय कालीन ग्रहों की बात करें तो शनि मीन में राशि है,राहु कुम्भ राशि विराजमान रहेगे,मंगल वृषभ राशि में रहेगे,देव गुरु बृहस्पति और शुक्र,बुध कर्क राशि में रहेगे ,सूर्य ,मिथुन राशि में है. चंद्रमा तुला राशि में संचरण करेगे. आइए जानते हैं, 25 जून गुरुवार को किन राशि वालों को होगा लाभ और किनको बरतनी होगी सावधानी.
मेष राशिफल
आज चंद्रमा आपके राशि के सातवें भाव में संचरण करेंगे, परिजनों के साथ आपके संबंध सामान्य बने रहेंगे और घर का वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा. जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है. नौकरी और व्यवसाय में आज का वातावरण काफी प्रतियोगी रहेगा. समय पर अपने टारगेट को पूरा करने का भारी दबाव भी बना रह सकता है. शिक्षा और करियर के क्षेत्र में आज का दिन शुभ है. अनावश्यक थकान महसूस हो सकती है. आज कोई भी महत्वपूर्ण आर्थिक निर्णय लेने से पूरी तरह बचें. धन लेन-देन का कोई सौदा करना आज के दिन उचित नहीं होगा. प्रेम जीवन में आज कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.
वृषभ राशिफल
आज आपको अपने भाई-बंधुओं से पूर्ण प्रेम और भरपूर सहयोग प्राप्त होगा. घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा. पुरानी गलतफहमीआज दूर हो सकती है.
कामकाज में पूरी तरह से स्थिर होकर और धैर्य बरतकर काम करने की आवश्यकता है. कलाकारों, कारीगरों और लेखकों के लिए आज का दिन सुनहरा है. आपको अपनी अद्भुत प्रतिभा को दुनिया के सामने दर्शाने का शानदार अवसर मिलेगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा. मानसिक तनाव या व्यस्तता के कारण थकान महसूस हो सकती है. खर्चों पर नियंत्रण रखें. प्रेम जीवन में आपके साथी का पूरा सहयोग और स्नेह आपके साथ रहेगा.
मिथुन राशिफल
परिवार का वातावरण प्रसन्नता से भरा रहेगा. कार्यक्षेत्र में आज आपकी मेहनत रंग लाएगी. नौकरीपेशा लोगों को अपने वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा. व्यापारी वर्ग के लोगों के लिए आज कोई बड़ा आर्थिक सौदा तय हो सकता है, जिससे भविष्य में अच्छा मुनाफा होगा. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह दिन अनुकूल है. करियर में अवसर भी उत्पन्न होंगे. स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन उत्कृष्ट है. आज पुराने रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है. जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे.
कर्क राशिफल
आज परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद होने की पूरी आशंका है, कार्यक्षेत्र में आज कोई भी बड़ा व्यावसायिक फैसला लेने से बचें. किसी सहयोगी या वरिष्ठ अधिकारी के साथ तीखी बहस होने की संभावना बनी हुई है. विद्यार्थियों को पढ़ाई में मन लगाने में भारी परेशानी होगी. आज सिरदर्द, चक्कर आना या पेट संबंधी कोई अप्रिय समस्या उत्पन्न हो सकती है. तनाव लेने से बचें. किसी को उधार देने से पूरी तरह बचें, धन की हानि हो सकती है. जीवनसाथी या प्रेमी/प्रेमिका से अनबन हो सकती है.
सिंह राशिफल
आज आपका मन कहीं खोया रहेगा, जिसका असर आपके पारिवारिक वातावरण पर भी पड़ सकता है. व्यापार में आज आपको अच्छा लाभ होगा, लेकिन बड़ा अवसर हाथ से निकल सकता है. नौकरी में कोई नया प्रोजेक्ट या काम शुरू करने से बचें. पुराने और चल रहे कामों को ही पूरा करने पर अपना ध्यान केंद्रित करें. छात्रों को पहले से पढ़े हुए टॉपिक्स का रिवीजन करना ही उचित रहेगा. सिरदर्द की समस्या हो सकती है. आज का दिन धन प्राप्ति के योगों से भरा है. व्यापार या नौकरी से लंबित पैसे आपके खाते में आ सकते हैं. मन कहीं और लगने के कारण आपका पार्टनर खुद को नजरअंदाज महसूस कर सकता है.
कन्या राशिफल
25 जून 2026 को गृहस्थ जीवन में पूर्णतः सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा. व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों के लिए अपने क्षेत्र में आगे बढ़ने के शानदार अवसर मिलेंगे. सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को अचानक कोई बड़ा लाभ मिल सकता है, जो उनके करियर को नई दिशा देगा. आपकी धन और मान-सम्मान में स्पष्ट वृद्धि होगी. सरकारी स्रोतों से भी धन लाभ के योग बन रहे हैं. प्रेमी जोड़ों के लिए दिन रोमांटिक और प्रेमपूर्ण रहेगा.
तुला राशिफल
आज एक ओर जहां जीवनसाथी के साथ आपके संबंध पूरी तरह से मधुर बने रहेंगे, वहीं बच्चों की चिंता आपको मानसिक रूप से परेशान करेगी. उनके भविष्य या किसी अन्य मुद्दे को लेकर मन में अशांति बनी रहेगी. कार्यक्षेत्र में आज कुछ चुनौतियां आ सकती हैं. करियर और शिक्षा के क्षेत्र में दिन बेहद शुभ और सफल रहने वाला है. तनाव के कारण आपकी नींद खराब हो सकती है. अचानक खर्च से आपका महीने का बजट बिगड़ सकता है. आपके और आपके जीवनसाथी के रिश्ते मधुरता से भरे रहेंगे.
वृश्चिक राशिफल
आज जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर विचारों में मतभेद हो सकता है, तीसरे व्यक्ति को अपने निजी मामलों में शामिल करना नुकसानदायक साबित हो सकता है. अपने काम के बारे में जरूरत से ज्यादा चर्चा करना नुकसान पहुंचा सकता है. विद्यार्थियों के लिए आज नए विषयों की शुरुआत करने की बजाय पुराने पाठों और विषयों का पुनरावलोकन करना अधिक लाभकारी रहेगा. अचानक तबीयत बिगड़ने की संभावना बन सकती है. अचानक धन लाभ के संकेत मिल रहे हैं. प्रेम संबंधों में अपने शब्दों का चयन सोच-समझकर करें और छोटी बातों को बड़ा विवाद न बनने दें.
धनु राशिफल
आज परिवारजनों के साथ पिकनिक और पार्टी का आयोजन आज के दिन को यादगार बनाएगा. कार्यक्षेत्र में आज आपको सार्वजनिक सम्मान और ख्याति प्राप्त होगी. विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगने के बजाय मनोरंजन की दुनिया में विहार करने को ज्यादा आकर्षित होगा. भारी भोजन का अत्यधिक सेवन करने से बचें, पेट संबंधी समस्याएं हो सकती है. किसी भी भागीदारी में आज शानदार लाभ होगा. प्रेमी जोड़ों के बीच प्रेम और नजदीकियां बढ़ेंगी.
मकर राशिफल
आज किसी शुभ समाचार के मिलने से सबके चेहरे पर मुस्कान रहेगी. पारिवारिक सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा. व्यापारियों को आज लाभ होगा. नौकरीपेशा लोगों को अपने काम में सफलता मिलेगी. छात्रों के पढ़ाई में आ रही बाधाएं दूर होंगी. आज अचानक से कहीं से आर्थिक लाभ होने की संभावना भी बनी हुई है. प्रेमी जोड़ों के लिए दिन मधुरता लिए हुए है. आपसी संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी. विवाहित जोड़ों के बीच भी तालमेल बढ़िया रहेगा.
कुंभ राशिफल
आज मन व्याकुल रह सकता है. महिलाओं को अपनी वाणी पर पूरा काबू रखना होगा. गुस्से या भावनात्मकता में बोले गए कड़वे शब्दों से घर का वातावरण खराब हो सकता है. आज किसी भी नए काम या प्रोजेक्ट की शुरुआत न करें. छात्रों को पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा. यात्रा के दौरान थकान हो सकती है. आज आकस्मिक खर्चों की भरमार होने की पूरी संभावना है. पार्टनर से बातचीत में संयम बनाए रखें, नहीं तो छोटी बातों पर विवाद खड़ा हो सकता है.
मीन राशिफल
आज किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से पूरी तरह बचें. कार्यस्थल पर आज आपकी प्रतिष्ठा को धक्का लग सकता है. छात्रों को पढ़ाई में एकाग्रता लाने में भारी परेशानी होगी. शारीरिक रूप से आज आपको थकान और सुस्ती महसूस होगी. आज का दिन धन और प्रतिष्ठा हानि के योग बना रहा है.पार्टनर से बहस करने के बजाय संयम बरतें और कोई यात्रा योजना आज के दिन टाल दें.
ये भी पढ़ें