Aaj Ka Rashifal 29 September 2026: आज ग्रह-नक्षत्रों की बदलेगी चाल, कई राशि वालों के जीवन में आएंगे बदलाव, जानें क्या कहते है आपके सितारे
Aaj Ka Rashifal 29 September 2026: आज ग्रह-नक्षत्रों की बदलेगी चाल, कई राशि वालों के जीवन में आएंगे बदलाव, जानें क्या कहते है आपके सितारे
Aaj Ka Rashifal 29 September 2026: आज ग्रह-नक्षत्रों की बदलेगी चाल, कई राशि वालों के जीवन में आएंगे बदलाव, जानें क्या कहते है आपके सितारें /image: AI Generated
Aaj Ka Rashifal 29 September 2026: 29 सितंबर, मंगलवार का दिन है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मंगलवार को भगवान हनुमान की पूजा करने से जीवन में आने वाले भय और परेशानियों से राहत मिलती है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार, यह दिन कुछ राशियों के लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा, जबकि कुछ लोगों को खर्च और कामकाज के मामले में सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा मंगलवार का दिन।
मेष राशि
मेष राशि वालों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा और मान-सम्मान बढ़ सकता है। खुद पर ध्यान देने का दिन है। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें। शादीशुदा लोगों के लिए दिन खुशियों भरा रह सकता है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को गुस्से और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। शाम तक सुख-सुविधा की चीजों पर खर्च बढ़ सकता है।
मिथुन राशि
Aaj Ka Rashifal 29 September 2026 मिथुन राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत काम के दबाव के साथ हो सकती है। सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। दिन खत्म होते-होते आपको मनचाहा लाभ मिलने के योग बन सकते हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों की आय के साधन बढ़ सकते हैं। व्यापार करने वालों को अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को दिन के बीच में नए अवसर मिल सकते हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों का बजट बिगड़ सकता है और खर्च बढ़ने की संभावना है। संतान से जुड़ी किसी बात को लेकर चिंता हो सकती है। कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए दिन खास रह सकता है। किस्मत का साथ मिलेगा और काम में मनचाही सफलता हासिल हो सकती है। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। दोपहर में किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। शादीशुदा लोगों की लव लाइफ अच्छी रहेगी।
तुला राशि
तुला राशि वालों को सुख-सुविधा की चीजों पर पैसा खर्च करना पड़ सकता है। दिन की शुरुआत में खर्चों का दबाव रहेगा। नकारात्मक विचार परेशान कर सकते हैं, इसलिए खुद को सकारात्मक बनाए रखने की कोशिश करें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को काम में लापरवाही से बचना होगा। नौकरीपेशा लोगों को अपने विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए दिन अच्छा रह सकता है।
धनु राशि
धनु राशि वालों को बड़े खर्चों का सामना करना पड़ सकता है। दिन की शुरुआत में कुछ परेशानियां और रुकावटें आ सकती हैं। छात्रों का पढ़ाई में मन कम लग सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद की स्थिति बन सकती है।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए दिन उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है। नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं और प्रमोशन की संभावना भी बन सकती है। हालांकि दिन के बीच में विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत होगी।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के खर्च बढ़ सकते हैं,। समय और धन दोनों का सोच-समझकर इस्तेमाल करें। मानसिक और शारीरिक थकान परेशान कर सकती है, इसलिए आराम पर भी ध्यान दें।
मीन राशि
मीन राशि वालों को काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। दिन की शुरुआत में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं।
ये भी पढ़ें
- Ujjain Shahi Masjid Latest News: शाही मस्जिद पर मचा भारी बवाल, आक्रोशित भीड़ ने किया पथराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, 2000 पुलिसकर्मी तैनात
- Raipur Ganesh Visarjan Jhanki Traffic Advisory: रायपुर गणेश विसर्जन झांकी में जानें से पहले पढ़ लें ये खबर, आज इन इलाकों में बंद रहेगी सड़कें, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
- Bankers Strike Latest Update: 28, 29 और 30 सितंबर को खुले रहेंगे बैंक, बैंककर्मियों ने अचानक स्थगित किया हड़ताल, क्या सरकार ने 5 डे वर्किंग को दे दी मंजूरी?
- Haryana Building Collapse: तीन मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरी, 6 लोगों की मौत, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी

Facebook


