Aaj Ka Rashifal 9 July 2026: आज किस राशि का चमकेगा भाग्य, किसे मिलेगा रुका हुआ पैसा? जानें सभी 12 राशियों का सटीक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 9 July 2026: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा धन लाभ, सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

Aaj Ka Rashifal 9 July 2026: आज किस राशि का चमकेगा भाग्य, किसे मिलेगा रुका हुआ पैसा? जानें सभी 12 राशियों का सटीक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 9 July 2026/Photo Credit: IBC24

Modified Date: July 9, 2026 / 06:31 am IST
Published Date: July 9, 2026 6:30 am IST

Aaj Ka Rashifal 9 July 2026: हमारे जीवन में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। जिसका हमारे जीवन में खास असर माना जाता है। आम तौर पर लोग अपनी राशि के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। लोग अपनी दिन की शुरुआत राशि देखकर करते हैं। 9 जुलाई गुरुवार को कुछ राशि के जातकों के लिए धन-लाभ, करियर में तरक्की और रिश्तों में मधुरता लेकर आएगा, तो वहीं कुछ लोगों को सेहत और पारिवारिक मामलों में थोड़ी सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है। आइए जानते हैं कि आज 9 जुलाई 2026 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किनको बरतनी होगी सावधानी।

मेष राशि
Aaj Ka Rashifal 9 July 2026 आज का दिन आपके लिए खुशखबरी लेकर आ सकता है। नौकरी और कारोबार में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। सरकारी काम पूरे होने के योग हैं। पिता और भाइयों का सहयोग मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

वृषभ राशि
आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। लंबे समय से रुका कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी और रिश्ते मजबूत होंगे।

मिथुन राशि
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। आय बढ़ सकती है और निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। पढ़ाई और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि
आज घर और काम के बीच अच्छा संतुलन बना रहेगा। दोस्तों से मुलाकात खुशी दे सकती है। प्रेम संबंधों में छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव हो सकता है, इसलिए बातचीत से गलतफहमियां दूर करें।

सिंह राशि
आज भाग्य आपका साथ देगा। नौकरी और व्यापार में लाभ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।

कन्या राशि
अचानक धन लाभ या रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों और रचनात्मक कार्य करने वालों के लिए दिन बेहद शुभ रहेगा। नए अवसर आपके लिए सफलता के दरवाजे खोल सकते हैं।

तुला राशि
दांपत्य जीवन में प्यार और विश्वास बढ़ेगा। संपत्ति, निवेश और कारोबार से जुड़े फैसले लाभदायक साबित हो सकते हैं। समझदारी से लिया गया निर्णय भविष्य में फायदा देगा।

वृश्चिक राशि
करियर में चल रही परेशानियां कम हो सकती हैं। सरकारी काम पूरे होने के योग हैं। वाहन सुख मिल सकता है। पैसों से जुड़े मामलों में जल्दबाजी करने से बचें।

धनु राशि
विद्यार्थियों और कला, लेखन या रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन शानदार रहेगा। प्रेम जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। कोई पुरानी इच्छा पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा।

मकर राशि
पारिवारिक मामलों में सफलता मिलेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में लाभ दिला सकती है। नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो अच्छे अवसर मिल सकते हैं।

कुंभ राशि
आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। परिवार और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है।

मीन राशि
मेहनत का पूरा फल मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। घर में किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर पूरा ध्यान देने की सलाह है।

ये भी पढ़ें


लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.