36 साल बाद मेष राशि में बन रही है गुरु और राहु की युति, इन राशि वालों का बदल जाएगा भाग्य, छप्पर फाड़कर होगी पैसो की बारिश

Guru Rahu Yuti: धन और सौभाग्य के कारक बृहस्पति ग्रह ने 22 अप्रैल को मीन से मेष राशि में प्रवेश कर लिया है। बृहस्पति का यह राशि परिवर्तन मध्यम

36 साल बाद मेष राशि में बन रही है गुरु और राहु की युति, इन राशि वालों का बदल जाएगा भाग्य, छप्पर फाड़कर होगी पैसो की बारिश

Rahu Transit

Modified Date: April 25, 2023 / 07:35 am IST
Published Date: April 25, 2023 7:35 am IST

नई दिल्ली : Guru Rahu Yuti: धन और सौभाग्य के कारक बृहस्पति ग्रह ने 22 अप्रैल को मीन से मेष राशि में प्रवेश कर लिया है। बृहस्पति का यह राशि परिवर्तन मध्यम फलदायी माना जा रहा है। यहां बृहस्पति की राहु के साथ युति बन गई है और वो शनि के प्रभाव में रहेंगे। ज्योतिषियों की मानें तो मेष राशि में देव गुरु बृहस्पति और राहु की युति पूरे 36 साल बाद बन रही है। गुरु-राहु की यह युति मेष, मिथुन, सिंह, तुला, धनु, कुंभ और मीन राशि वालों को लाभान्वित कर सकती है।

यह भी पढ़ें : सूर्य की तरह चमकेगा इन तीन राशियों का भाग्य, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम, ऊँ हनुमते नमः का करें जाप 

इन सात राशि वालों का बदलेगा भाग्य

मेष

Guru Rahu Yuti:  मेष राशि के लग्न भाव में गुरु-राहु की युति बन रही है। आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। करियर में बड़े परिवर्तन होंगे। संतान और विवाह के मामलों में तेजी आएगी। नियमित रूप से धर्मस्थान पर जाते रहें।

वृष

वृषभ राशि वाले स्वास्थ्य का बहुत ध्यान रखें। मुकदमेबाजी, कारावास और अपयश से बचाव करें. संतान पक्ष और वैवाहिक जीवन का ध्यान रखें। नियमित रूप से बृहस्पति मंत्र का जप करें।

यह भी पढ़ें : 30 अप्रैल को इन राशियों की चमकने वाली है किस्मत, जातकों का होगा भाग्योदय, धन-दौलत से भर जाएगी तिजोरी 

मिथुन

Guru Rahu Yuti:  संतान पक्ष की उन्नति होगी। विवाह तय होने का योग बनता है। आर्थिक स्थिति में लगातार सुधार होता जाएगा। अहंकार से बचें, पूजा उपासना पर ध्यान दें।

कर्क

कर्क राशि के लिए करियर में बड़े परिवर्तनों का समय रहेगा। स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव रह सकता है। संतान और विवाह के मामलों में विलम्ब होगा। गुरु मंत्र का जप करें या शिव जी की उपासना करें।

यह भी पढ़ें : बुध के साथ मिलकर बुधादित्‍य योग बनाएंगे सूर्य, इन राशि वालों की बदलेगी किस्मत, होगी पैसों की बारिश 

सिंह

Guru Rahu Yuti:  स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति में लगातार सुधार होगा। संतान पक्ष की विशेष उन्नति होगी। इस समय विवाह और संतान के मामलों में तेजी आएगी। नियमित रूप से हल्दी मिला हुआ जल सूर्य देव को अर्पित करें।

कन्या

कन्या राशि वाले स्वास्थ्य की समस्याओं का विशेष ध्यान रखें। पेट की समस्याओं और अपयश से बचाव करें। वैवाहिक और पारिवारिक जीवन का ध्यान रखें। नित्य प्रातः बृहस्पति मंत्र का जप करें।

यह भी पढ़ें : Cg Weather Update : प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, गरज-चमक के साथ हो सकती है बारिश और ओलावृष्टि, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट 

तुला

Guru Rahu Yuti:  तुला राशि वालों के जीवन की रुकावटें दूर होती जाएगी। विवाह के मामलों में तेजी आएगी। अभी बड़े निर्णयों में थोड़ी सावधानी रखें। नियमित रूप से धर्मस्थान पर जाते रहें।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि वालों के जीवन में बड़ी रुकावटें आ सकती हैं। संतान और करियर के मामले में बाधा आ सकती है। दूर स्थान से थोड़ा लाभ हो सकता है। गुरु मंत्र का जप करें, या शिव जी की उपासना करें।

यह भी पढ़ें : MP Covid-19 : मध्यप्रदेश कोरोना अपडेट…! पिछले 24 घंटे में मिले 39 नए केस, पॉजिटिविटी दर में आई कमी 

धनु

Guru Rahu Yuti:  धनु राशि वालों के स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति में सुधार होगा। करियर और आर्थिक स्थिति बेहतर होती जाएगी। संतान और पारिवारिक मामलों में उन्नति होगी। नियमित रूप से हल्दी मिला हुआ जल सूर्य देव को अर्पित करें।

मकर

स्थान परिवर्तन और स्वास्थ्य में समस्या के योग हैं। माता को लेकर थोड़ा कष्ट हो सकता है। संपत्ति सम्बन्धी कार्यों में सावधानी रखें। नित्य प्रातः बृहस्पति मंत्र का जप करें।

यह भी पढ़ें : CG Corona Update : प्रदेश में कोरोना का कहर, आज मिले इतने नए मरीज… 

कुम्भ

Guru Rahu Yuti:  विवाह और संतान के मामलों में तेजी आएगी। करियर और शिक्षा प्रतियोगिता में लाभ होगा। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान बनाये रखना जरुरी होगा। नियमित रूप से धर्मस्थान पर जाते रहें।

मीन

आपको धन, शिक्षा और वाणी के मामले में लाभ होगा। करियर के मामले में सफलता मिलेगी। धर्म और अध्यात्म की तरफ झुकाव बढ़ेगा। नियमित रूप से पूजा उपासना करें, अहंकार से बचें।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"