आप भी शनि की साढ़े साती या ढैय्या से हैं परेशान? तो ये उपाय हैं आपके काम के, मानसिक और आर्थिक सभी तरह के कष्ट होंगे दूर

Are you also troubled by Shani's Sade Sati or Dhaiya? So these remedies :शनि त्रयोदशी का दिन बेहद खास माना जाता है।

आप भी शनि की साढ़े साती या ढैय्या से हैं परेशान? तो ये उपाय हैं आपके काम के, मानसिक और आर्थिक सभी तरह के कष्ट होंगे दूर

Kal Ka Rashifal Horoscope 16 Decembar 2023

Modified Date: January 10, 2023 / 01:39 pm IST
Published Date: January 10, 2023 1:39 pm IST

Are you also troubled by Shani’s Sade Sati or Dhaiya: न्याय के देवता कहे जाने वाले शनिदेव अच्छे कर्म करने वालों को शुभ फल प्रदान करते हैं, तो वहीं अन्याय करने वालों को दंड भी देते हैं। यदि शनिदेव क्रोधित हो जाएं तो अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो जाती है। हालांकि शनि की कृपा पाने के लिए बहुत से उपाय हैं, लेकिन शनि त्रयोदशी का दिन बेहद खास माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते है शनि की अशुभ दशा में जातकों की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर हो जाती है। घर परिवार में क्‍लेश रहता है और करियर भी समस्‍याओं से घिर जाता है। आइए आपको बताते हैं कि क्‍या होती है शनि की साढ़ेसाती और किन उपायों से आप पा सकते हैं राहत।

यह भी पढ़े : Indya Adrianna Moore: net worth, movies, web series, boyfriend, and Personal life

जाने क्या है शनि की साढ़े साती या ढैय्या

Are you also troubled by Shani’s Sade Sati or Dhaiya: ज्‍योतिष में ऐसा माना जाता है कि यदि किसी व्यक्ति की जन्म कुंडली के बारहवें, पहले, दूसरे और जन्म के चंद्रमा के ऊपर से शनि ग्रह गुजरता है, तो इसे शनि की साढ़े साती कहा जाता है। साढ़े साती के पहले चरण में व्‍यक्ति की आर्थिक स्थिति कमजोर पड़ती है, दूसरे चरण में पारिवारिक जीवन और तीसरे चरण में स्‍वास्‍थ्‍य सबसे ज्‍यादा प्रभावित होता है। इसकी अवधि साढ़े 7 साल की मानी जाती है। माना जाता है कि शनि को एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करने में ढाई साल का समय लगता है। गोचर के दौरान शनि किसी व्‍यक्ति की जन्‍म राशि या फिर नाम राशि में स्थित होता है। इसका असर उस राशि पर, उससे अगली राशि पर और 12 स्‍थान की राशि पर पड़ता है। इस स्थिति को ही शनि की साढ़ेसाती कहा जाता है।

यह भी पढ़े: ऋण धोखाधड़ी मामला: वीडियोकॉन के संस्थापक धूत की जमानत याचिका पर आज होगी सुनवाई

साढ़ेसाती से बचने के उपाय

  • शनिवार को काले तिल बहते हुए जल में प्रवाहित करें।
  • शनिवार को किसी जरूरतमंद को काले जूतों का दान करें।
  • शनिवार के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करें और शमी के पेड़ के नीचे तिल के तेल का दीपक जलाएं।
  • शनिवार को शाम के वक्‍त सुंदर कांड का पाठ करें और हनुमानजी का भोग लगाएं तो शनि की दशा में राहत मिलती है।
  • शनिवार को जरूरतमंद लोगों को वस्‍त्रों का दान करना चाहिए। इसके साथ ही शनि स्‍त्रोत का पाठ करें तो आपको शनि की दशा में लाभ होगा।
  • कम से कम 11 शनिवार को शनि मंदिर में काला छाता दान करें।
  • शनि के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए आप शनिवार को व्रत भी कर सकते हैं। शनिदेव की पूजा करें और काली उड़द की दाल, काले वस्‍त्र, सरसों का तेल, लोहे की वस्‍तु और काला धागा दान करें।


लेखक के बारे में