नई दिल्ली। अयोध्या में जल्द ही राम मंदिर निर्माण कार्य जल्द शुरू हो सकता है सूत्रों की माने तो 5 अगस्त को राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया जा सकता है। लेकिन पीएम मोदी के भूमि पूजन में आने पर सस्पेंस बना हुआ है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि वो कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। पीएम मोदी को एक पत्र भेजकर आधारशिला रखने के मौके पर राम मंदिर के भूमि पूजन के लिए उन्हें आमंत्रित किया है।
पढ़ें- छत्तीसगढ़ में लग सकता है लॉकडाउन! स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव बोले- सी…
ट्रस्ट सावन मास के दौरान ही राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन कराना चाहता है। हालांकि अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण शुरू करने की प्रकिया कब शुरू होगी ये तय नहीं है। इस बारे में निर्णय लेने के लिए शनिवार को दोपहर तीन बजे अयोध्या सर्किट हाउस में श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक होने जा रही है। बैठक में मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा भी रहेंगे।
पढ़ें- कलेक्टर ने बुलाई आपात बैठक, लॉकडाउन या टोटल लॉकडाउन पर हो सकती है च…
नृपेंद्र मिश्रा 16 जुलाई से ही अयोध्या में हैं। उनके साथ बीएसएफ के पूर्व महानिदेशक और राम जन्मभूमि ट्रस्ट के सुरक्षा सलाहकार के के शर्मा भी पहुंचे थे।
पढ़ें- दर्जी ने छोटा कच्छा सिला तो थाने में की शिकायत.. पुलिस ने कोर्ट जान…
साथ ही बड़े इंजीनियरों का एक दल भी अयोध्या में मौजूद है, जो मंदिर निर्माण की बारीकियों पर नजर बनाए हुए हैं। मंदिर निर्माण की तारीख को लेकर लगातार अटकलें चल रही हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि आज की इस बैठक में मंदिर निर्माण शुरू करने की तारीख पर मुहर लग सकती है।