TVS Apache RTR 180: न शानदार कार, न महंगी मशीन… इस भारतीय बाइक में ऐसा क्या है खास? जिसने 70 लाख से ज्यादा लोगों का जीता भरोसा

Ads

TVS Apache RTR 180: टीवीएस मोटर कंपनी की लोकप्रिय बाइक सीरीज Apache ने नया रिकॉर्ड बनाया है। इस मोटरसाइकिल ने दुनियाभर में 70 लाख से ज्यादा यूनिट बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। इसकी शानदार परफॉर्मेंस, डिजाइन और भरोसे की वजह से यह ग्राहकों के बीच लगातार पसंदीदा बनी हुई है।

  •  
  • Publish Date - July 7, 2026 / 05:52 PM IST,
    Updated On - July 7, 2026 / 05:53 PM IST

(TVS Apache RTR 180/ Image Credit: TVS Motor)

HIGHLIGHTS
  • TVS Apache ने पार किया 70 लाख बिक्री का आंकड़ा।
  • बाइक सीरीज की शुरुआत साल 2005 में हुई थी।
  • Apache 90+ देशों में बना चुकी है पहचान।

नई दिल्ली: TVS Apache RTR 180: टीवीएस मोटर कंपनी की लोकप्रिय परफॉर्मेंस बाइक सीरीज TVS Apache ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अपाचे ने दुनियाभर में 70 लाख यानी 7 मिलियन से ज्यादा यूनिट बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। साल 2005 में लॉन्च हुई यह बाइक सीरीज अब 90 से ज्यादा देशों में अपनी पहचान बना चुकी है। इस सफलता के मौके पर कंपनी ने ‘तू रेस लगा’ नाम से नया कैंपेन भी शुरू किया है जो Apache की रेसिंग DNA और ट्रैक टू रोड अनुभव को दर्शाता है।

रेसिंग टेक्नोलॉजी से बनी खास पहचान

टीवीएस के मुताबिक Apache सीरीज हमेशा अपने सेगमेंट में नई तकनीक और बेहतर फीचर्स के लिए जानी जाती रही है। कंपनी ने इस बाइक में कई ऐसे फीचर्स पेश किए जो अपने समय में काफी खास माने गए। इनमें रोटो-पेटल डिस्क ब्रेक, फ्यूल इंजेक्शन, डुअल-चैनल ABS और अलग-अलग राइड मोड्स शामिल हैं। इसके अलावा बाइक में TVS SmartXonnect, ग्लाइड थ्रू टेक्नोलॉजी और बिल्ट-टू-ऑर्डर प्लेटफॉर्म जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। नए मॉडल्स में कीलेस राइड, ट्रैक्शन कंट्रोल और डायनेमिक स्टेबिलिटी सिस्टम जैसी आधुनिक तकनीक भी देखने को मिलती है।

हासिल किया 70 लाख बिक्री का आंकड़ा

Apache की शुरुआत के करीब 20 साल बाद कंपनी ने यह ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया है। 70 लाखवीं बाइक के रूप में कंपनी ने अपनी फ्लैगशिप सुपरस्पोर्ट बाइक Apache RR 310 को रोलआउट किया। यह बाइक रेसिंग से प्रेरित डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है। Apache RR 310 में 312cc का लिक्विड-कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन और रेस-ट्यून्ड चेसिस मिलता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 2.62 लाख रुपये है और यह स्पोर्ट्स बाइक सेगमेंट में कंपनी का प्रमुख मॉडल है।

Apache राइडर्स की मजबूत कम्युनिटी

TVS Apache की सफलता सिर्फ बिक्री तक सीमित नहीं है। कंपनी के अनुसार, Apache ओनर्स कम्युनिटी से 5 लाख से ज्यादा राइडर्स जुड़े हुए हैं। कंपनी इन राइडर्स के लिए ट्रैक डे, राइडिंग इवेंट और कई तरह के कार्यक्रम आयोजित करती है। इन एक्टिविटीज के जरिए ग्राहकों को बाइक की क्षमता समझने और रेसिंग कल्चर से जुड़ने का मौका मिलता है। यही वजह है कि युवाओं के बीच Apache की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।

Apache का पोर्टफोलियो

वर्तमान में TVS Apache का पोर्टफोलियो कई कैटेगरी में मौजूद है। इसमें Street Naked रेंज के तहत RTR 160, RTR 160 4V, RTR 180, RTR 200 4V और RTR 310 जैसे मॉडल शामिल हैं। वहीं, SuperSport कैटेगरी में Apache RR 310 आती है। हाल ही में कंपनी ने Apache RTX लॉन्च कर एडवेंचर टूरर सेगमेंट में भी कदम रखा है। TVS को उम्मीद है कि नए सेगमेंट में विस्तार से Apache ब्रांड को आगे और मजबूती मिलेगी।

इन्हें भी पढ़ें:

TVS Apache ने कौन-सा नया रिकॉर्ड बनाया है?

TVS Apache ने दुनियाभर में 70 लाख यानी 7 मिलियन से ज्यादा बाइक बिक्री का आंकड़ा पार कर नया रिकॉर्ड बनाया है।

TVS Apache को पहली बार कब लॉन्च किया गया था?

TVS Apache सीरीज को साल 2005 में लॉन्च किया गया था।

TVS Apache कितने देशों में बिकती है?

TVS Apache सीरीज दुनिया के 90 से ज्यादा देशों में उपलब्ध है।

70 लाखवीं Apache बाइक कौन-सा मॉडल था?

70 लाखवीं बाइक के रूप में कंपनी ने अपनी फ्लैगशिप स्पोर्ट्स बाइक TVS Apache RR 310 को पेश किया।