Budh Gochar 2026: बुध मीन राशि में करेंगे गोचर, बदलेगा इन राशियों का भाग्य, पैसों से भर जाएगी झोली
Budh Gochar 2026: बुध मीन राशि में करेंगे गोचर, बदलेगा इन राशियों का भाग्य, पैसों से भर जाएगी झोली
Budh Gochar 2026 | Photo Credit: IBC24
नई दिल्ली: Budh Gochar 2026 हमारे जीवन में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। जिसका हमारे जीवन में खास असर माना जाता है। आम तौर पर लोग अपनी राशि के बारे में जानने के लिए उत्सुक्ता रहते हैं। लोग अपनी दिन की शुरुआत राशि देखकर करते हैं। वहीं दूसरी ओर राशियों में ग्रह का प्रभाव भी काफी महत्व रहता है। एक निश्चित समय के बाद ग्रह एक राशि से दूसरे राशि में प्रवेश करते हैं, जिसका असर कई जातकों के जीवन में देखने को मिलता है। ज्योतिष के अनुसार, 11 अप्रैल को बुध मीन राशि में प्रवेश करेंगे। बुध के मीन राशि में प्रवेश से कई जातकों के जीवन में प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं बुध का राशि परिवर्तन किन राशि के जातकों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है-
Budh Gochar 2026 मेष राशि: बुध के गोचर से इन राशियों के लोगों को काफी लाभ होगा। अगर आप इस दौरान कोई नया वाहन लेने की सोच रहे हैं तो ये आपके लिए अच्छा समय है। साथ ही आपको कार्यस्थल पर भी सबके साथ अच्छा व्यवहार बनाने की जरूरत है।
वृष राशि: बुध के गोचर से इन जातकों के जीवन में बदलाव देखने को मिलेगी, लेकिन आपको व्यर्थ की चीजों पर पैसे खर्च करने से आपको बचने की जरूरत है। साथ ही आपको शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए मां दुर्गा को हरे रंग का दुपट्टा चढ़ाएं। जिससे आपकी हर इच्छा पूरी होगी।
मिथुन राशि: बुध के इस गोचर से आप प्रसन्नचित्त रहेंगे। इस दौरान आपको अपने काम में काफी सफलता मिलेगी और आप अपने कार्यस्थल पर बहुत ही लग्न के साथ काम करेंगे। आपके पास हर तरह के सुख-साधन भी मौजूद होंगे। लिहाजा बुध के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए मंदिर में मिट्टी का घड़ा दान करें।
कर्क राशि: बुध के इस गोचर से आपको भाग्य का उतना साथ नहीं मिल पायेगा। आपको अपने करियर में आगे बढ़ने के लिए और मेहनत करनी होगी। साथ ही आपके किये गये वायदों को पूरा करने से पीछे नहीं हटना चाहिए।
सिंह राशि: बुध के इस गोचर के प्रभाव से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इससे आपके दिमाग में प्रभाव पड़ेगा। आप शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहेंगे। आपको परिवार का साथ मिलेगा साथ ही आपकी समाज में मान सम्मान बढ़ेगी।
कन्या राशि: बुध के इस गोचर से आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके किए हुए काम की तारीफे होगी। इसके अलावा कोर्ट-कचहरी के मामले में चीज़ें आपके पक्ष में रहेगी।
तुला राशि: बुध के गोचर से आपके व्यापार में काफी लाभ होगा। साथ ही आप कोई नया निवेश करने का सोच रहे हैं तो ये आपके लिए अच्छा मौका होगा। आंख संबंधी कोई समस्या है तो लापरवाही ना बरतें।
वृश्चिक राशि: बुध के इस गोचर के प्रभाव से आप बहुत खुश रहेंगे। लोग आपकी बातों को तरजीह देंगे। समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। इस दौरान आपको किसी पैतृक संपत्ति से फायदा हो सकता है।
धनु राशि: बुध के इस गोचर के प्रभाव से जीवन में माता-पिता का सुख मिलता रहेगा। साथ ही आपकी आय में भी इजाफा देखने को मिलेगा। अगर आप सरकारी नौकरी में है तो आपको लाभ होगा।
मकर राशि: बुध के इस गोचर से भाई-बहनों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। साथ ही इस दौरान आप दूसरों के सामने अपने आपको अच्छे से प्रेजेन्ट कर पायेंगे। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी।
कुंभ राशि: बुध के इस गोचर से आपका बिजनेस अच्छा चलेगा। अगर आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर है तो सुधार जरूर होगी। इस दौरान आप कलम को अपनी ताकत बनायेगी। अपनी वाणी से सारे कामों को अच्छे से पूरा कर लेंगे।
मीन राशि: बुध के इस गोचर से आपको अपनी मेहनत के बल पर हर तरह की सुख-सुविधाएं मिलेंगी। आपकी करियर में इजाफा होगी। महिलाओं के लिए भी स्थिति अच्छी रहेगी। साथ ही आपकी संतान को भी लाभ के अवसर मिलेंगे।
इन्हें भी पढ़े:-
- DC vs GT Highlights: सेंकंड लास्ट गेंद में ‘हीरो’ से ‘विलेन’ बने डेविड मिलर, इस गलती से दिल्ली को करना पड़ा हार का सामना, महज एक रन से जीती गुजरात की टीम
- Vande Bharat: परीक्षा में ‘अल्लाह’ वाला सवाल, महाकाल की नगरी में ‘ईमान’ की परीक्षा! सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के पेपर पर भारी बवाल
- Raipur Crime News: राजधानी में बदमाशों के हौसले बुलंद, इस इलाके में एक बार फिर हुई चाकूबाजी, एक ही दिन दो वारदातों से लोगों में दहशत

Facebook


