खरमास (मलमास) में इन मंत्रों का करें जाप, दूर होंगे कष्ट और विकार
खरमास (मलमास) में इन मंत्रों का करें जाप, दूर होंगे कष्ट और विकार
नई दिल्ल। हिंदू धर्म के अनुसार खरमास 14 मार्च से शुरू हो चुका है और इसे मलमास के नाम से भी जाना जाता है। कहते हैं कि जब सूर्य मीन राशि में रहते हैं तो उस महीने को मलमास या खरमास के नाम से जाना जाता है। शास्त्रों के अनुसार इस बीच कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता है।
पढ़ें- शिव तांडव स्तोत्र पढ़ने का सही तरीका, ऐसे करेंगे पाठ तो पूरी होगी म…
मान्यताओं के अनुसार खरमास के दिनों में सुबह सूर्योदय से पहले उठकर अपने नित्य कर्मों से निवृत्त हो जाना चाहिए और दिनभर भगवान विष्णु के नाम का जाप करना चाहिए, इसलिए आज हम आपको कुछ खास मंत्रों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका जाप आपको भगवान से आशीर्वाद दिला सकता है
पढ़ें- शीतला माता रोगों से दिलाती हैं मुक्ति, जानें इनकी महिमा ?
भगवान विष्णु का स्मरण करके। नमो भगवते वासुदेवाय। द्वादश मंत्र का जाप करें। अगर संभव हो तो पूरे दिन इसी मंत्र का जाप करते रहना चाहिए। इसी के साथ आप नीचे दिए गए एक और मंत्र का जाप कर सकते हैं।
मंत्र ऊं नमो नारायण। श्री नारायण नारायण हरि हरि।
कहते हैं कि इन दिनों भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए साथ ही गो दान, ब्राह्मण की सेवा, अपनी शक्ति के अनुसार दान आदि देने का पुण्य हज़ार गुना अधिक मिलता है।
पढ़ें- सभी धर्मों का एक ही सार, प्रेम, करूणा और समाज में एकता और इंसानियत …
अगर आप गया में किसी का श्राद्ध करना चाहते हैं तो खरमास का कोई बंधन नहीं होता है खरमास के दौरान एकादशी के दिन उपवास रखकर श्री हरि विष्णु का पूजन तुलसी के पत्तों के साथ करेंगे तो विशेष कृपा प्राप्त होगी। इसके साथ ही इस मास में दान-पुण्य करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।

Facebook


