Do not make these mistakes during Chhath Puja: छठ पूजा को महापर्व कहा जाता है। यह पूरी तरह से प्रकृति को समर्पित है। इस त्योहार को लोग बड़ी आस्था के साथ मनाते हैं। यह व्रत बहुत पावन और कठोर होता है। महिलाएं 36 घंटे का निर्जला व्रत रखती हैं। इस दिन छठी मैया और सूर्यदेव की पूरे विधि विधान के साथ पूजा की जाती है। व्रत के दौरान छोटी सी गलती भी आपको भारी पड़ सकती है।
नहाय खाय का दिन – नहाय खाय 17 नवंबर 2023, शुक्रवार के दिन किया जाएगा।
खरना की तारीख – खरना 18 नवंबर 2023, शनिवार के दिन है।
छठ पूजा का संध्या अर्घ्य – छठ पूजा का संध्या अर्घ्य 19 नवंबर को दिया जाएगा।
अगर आप चाहते हैं आपको व्रत का पूरा फल मिले तो आपके लिए यह जानना जरुरी है की ऐसी कौन सी गलतियां हैं, जो आपको छठ पूजा में नहीं करनी है।
छठ पूजा में भूल से भी न करें ये गलतियां
छठी मैया का प्रसाद बनाते समय सफाई का अच्छी तरह ध्यान रखें।
सूर्य भगवान को जिस बर्तन से अर्घ्य देंगे वो चांदी, स्टील या प्लास्टिक का नहीं होना चाहिए।
व्रत के दौरान कोई भी मांसाहारी खाना घर में न बनाएं और घर में धूम्रपान भी नहीं करना चाहिए।
घर में प्याज लहसुन का इस्तेमाल न करें।
हो सकते तो प्याज लहसुन उस दौरान घर में प्याज लहसुन बिल्कुल भी न रखें।
छठ का व्रत करने वाले को वाणी पर भी संयम रखना चाहिए।