Hanuman Jayanti 2025 Upay: हनुमान जयंती पर करें ये खास उपाय, बजरंगबली हर लेंगे सारे संकट, शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से भी मिलेगी मुक्ति
Hanuman Jayanti 2025 Upay: हनुमान जयंती पर करें ये खास उपाय, बजरंगबली हर लेंगे सारे संकट, शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से भी मिलेगी मुक्ति

Hanuman Jayanti 2025 Upay| Image source: Pexels
- 12 अप्रैल दिन शनिवार को हनुमान जयंती का पर्व मनाया जाएगा
- इस दिन स्नान-दान और पूजा-पाठ के साथ-साथ बजरंगबली जी की उपासना का विशेष विधान है
- हनुमान जयंती के दिन सुंदरकांड, हनुमान चालीसा और शनि चालीसा का पाठ करें
Hanuman Jayanti 2025 Upay: हिंदू धर्म में हर तीज-त्योहार का खास महत्व होता है। वहीं, हर दिन का भी अपना अलग महत्व होता है। 12 अप्रैल दिन शनिवार को हनुमान जयंती का पर्व मनाया जाएगा। बता दें कि, हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जन्मोत्सव का पर्व मनाया जाता है। क्योंकि इसी तिथि पर हनुमानजी का जन्म हुआ था। इस बार हनुमान जयंती पर 57 साल बाद ग्रहों का दुर्लभ संयोग बन रहा है। साथ ही इस साल हनुमान जन्मोत्सव पर भद्रा का साया भी रहेगा। इस दिन स्नान-दान और पूजा-पाठ के साथ-साथ बजरंगबली जी की उपासना का विशेष विधान है।
Read More: Hanuman Jayanti 2025: 57 साल बाद हनुमान जयंती पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इस शुभ मुहूर्त में पूजा करने से दूर होंगे सारे कष्ट
Hanuman Jayanti 2025 Shubh Muhurat
पंचांग के मुताबिक, चैत्र शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि का आरंभ 12 अप्रैल को भोर 23 बजकर 21 मिनट पर होगा। पूर्णिमा तिथि समाप्त 13 अप्रैल 2025 को सुबह 5 बजकर 51 मिनट पर होगा। हनुमान जन्मोत्सव की पूजा के लिए पहला मुहूर्त 12 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 34 मिनट से सुबह 9 बजकर 12 मिनट तक है। इसके बाद दूसरा मुहूर्त शाम को 6 बजकर 46 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 8 मिनट तक रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस विशेष दिन पर हनुमान जी की उपासना करने से दुख और कष्ट से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। अगर आप भी जीवन में सारे कष्टों से मुक्ति पाकर खुशहाली जिंदगी चाहते हैं तो इस बार हनुमान जयंती पर ये उपाय जरूर करें।
Read More: Hanuman Chalisa Lyrics in Hindi: इन नियमों के साथ करें ‘श्री हनुमान चालीसा’ का पाठ, हनुमान भक्तों की पूरी होगी मनोकामनाएं
हनुमान जयंती पर करें ये उपाय (Hanuman Jayanti Upay)
- हनुमान जयंती के दिन सुंदरकांड, हनुमान चालीसा और शनि चालीसा का पाठ करने से कष्टों से मुक्ति मिलती है। साथ ही शनि दोष से भी छुटकारा मिलता है।
- हनुमान जयंती के दिन एक माला शनि मंत्र का जाप जरूर करें।
- हनुमान जयंती के दिन शाम के समय शनि देव की उपासना करें।
- इस दिन बरगद या पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। ऐसा करने से शनि दोष से छुटकारा मिलता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
- हनुमान जयंती के दिन स्नान के समय पानी में तिल मिलाकर स्नान करें।
- इस दिन भगवान विष्णु का काला तिल से अभिषेक करने से पितृ दोष से छुटकारा मिलता है और जीवन में कई प्रकार के सुख-समृद्धि आती है।
- इस दिन जरूरतमंद व्यक्ति को काला तिल, अनाज या लोहे से बने बर्तन का दान करें। ऐसा करने से भी शनि के दुष्प्रभाव से छुटकारा मिलता है।
Web Title: Hanuman Jayanti 2025 Upay
धर्म
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm