June Grah Gochar 2026: बृहस्पति के महागोचर से चमकेगी इन राशियों की किस्मत, होगा छप्परफाड़ धन लाभ

Ads

June Grah Gochar 2026: जून का महीना शुरू हो गया है। द्रिक पंचांग के मुताबिक, 2 जून को देवगुरु बृहस्पति का कर्क राशि में महागोचर होने वाला है।

  •  
  • Publish Date - June 1, 2026 / 06:23 AM IST,
    Updated On - June 1, 2026 / 06:25 AM IST

June Grah Gochar 2026 | Photo Credit: IBC24

June Grah Gochar 2026: जून का महीना शुरू हो गया है। द्रिक पंचांग के मुताबिक, 2 जून को देवगुरु बृहस्पति का कर्क राशि में महागोचर होने वाला है। इसके बाद 8 जून को शुक्र भी कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं, 22 जून को बुध भी कर्क राशि में चले जाएंगे। सूर्य देव 15 जून को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उनकी युति बुध के साथ होगी। 21 जून को मंगल वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। इसके अलावा शुक्र, बुध, सूर्य और मंगल भी अपनी-अपनी राशियां बदलेंगे, जिससे कई राशियों के लिए धन, करियर और सफलता के नए द्वार खुल सकते हैं। जानिए जून में ग्रहों के गोचर से किन राशियों को लाभ मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus): वृषभ राशि वालों के लिए जून का महीना शानदार रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां या बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार की पुरानी परेशानियां खत्म होंगी। विवाह या संतान से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी।

 सिंह राशि (Leo): सूर्य और मंगल का शुभ प्रभाव आपके आत्मबल को मजबूत करेगा। नौकरी में सकारात्मक बदलाव के योग हैं। भूमि, भवन या नया वाहन खरीदने का आपका सपना इस महीने पूरा हो सकता है। स्वास्थ्य में भी पहले से अच्छा सुधार देखने को मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer): दशम भाव में सूर्य का प्रभाव और लग्न में गुरु की स्थिति से नौकरी में प्रमोशन और वेतन वृद्धि के मजबूत योग बनेंगे। आय के अतिरिक्त स्रोत विकसित होंगे। महीना आधा बीतने के बाद कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

 मिथुन राशि (Gemini): जून में हो रहे ग्रहों के गोचर से मिथुन राशि वालों के लिए आर्थिक उन्नति के रास्ते खुलेंगे। बैंक बैलेंस और सेविंग्स बढ़ाने में कामयाबी मिलेगी। फंसा हुआ या रुका हुआ धन अचानक मिल सकता है। व्यापार में पहले से बनाई गई योजनाएं अब सटीक बैठेंगी और मुनाफा देंगी।

धनु राशि (Sagittarius): धनु राशि के जातकों के लिए भी जून का महीना करियर और धन के मामले में नई उपलब्धियां लेकर आ रहा है। अचानक पैसों का फायदा होने के योग हैं। जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें मनमुताबिक ऑफर मिल सकता है।