Gwalior Honor Killing News : MP में फिर ऑनर किलिंग! पिता-चाचा ने युवती को उतारा मौत के घाट, सिर्फ इस एक फैसले से खफा था परिवार

Ads

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कर्नाटक में नौकरी करने से नाराज पिता और चाचा पर युवती की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगा है। पुलिस ने मृतका की मां और बहन के बयान के आधार पर पिता को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि आरोपी चाचा फरार है।

  •  
  • Publish Date - August 31, 2026 / 07:41 PM IST,
    Updated On - August 31, 2026 / 08:03 PM IST

Gwalior Honor Killing News

HIGHLIGHTS
  • कर्नाटक में नौकरी करने से नाराज थे पिता और चाचा
  • घर के अंदर युवती की गला घोंटकर हत्या का आरोप
  • मां और बहन के बयान से हुआ वारदात का खुलासा

ग्वालियर: Gwalior Honor Killing News :  मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के पिछोर थाना क्षेत्र से ऑनर किलिंग की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। कर्नाटक में नौकरी करने से नाराज होकर पिता और चाचा ने मिलकर घर के अंदर ही युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी। इस खौफनाक वारदात का खुलासा खुद मृतका की मां और बहन ने पुलिस के सामने किया है।

कर्नाटक में जॉब करने से नाराज़ थे पिता

मिली जानकारी के अनुसार, युवती कर्नाटक में जॉब करती थी, जिससे उसके पिता और चाचा सख्त नाराज थे। इसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद दोनों ने मिलकर घर के भीतर युवती की हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पिछोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मां और बहन के बयानों के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि वारदात में शामिल आरोपी चाचा घटना के बाद से फरार है।

जाँच में जुटी पुलिस

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की टीमें फरार चाचा की सरगर्मी से तलाश में जुटी हैं और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार करने का दावा कर रही हैं।

कल भी सामने आया था ऐसा ही मामला

बता दें कल भी मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र से ‘ऑनर किलिंग‘ का मामला सामने आया था।Bhopal Honour Killing Case  यहां एक मां और मामा ने मिलकर अपनी ही 17 साल की नाबालिग बेटी की दुपट्टे से गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को छिपाने के लिए आरोपी बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी में थे, लेकिन पुलिस की सतर्कता से पूरे मामले का भंडाफोड़ हो गया।

ये भी पढ़ें

 

ग्वालियर में युवती की हत्या क्यों की गई?

पुलिस के मुताबिक, युवती के कर्नाटक में नौकरी करने से उसके पिता और चाचा नाराज थे। इसी विवाद के बाद हत्या की वारदात को अंजाम देने का आरोप है।

मामले का खुलासा कैसे हुआ?

मृतका की मां और बहन ने पुलिस को घटना के संबंध में जानकारी दी, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार किया।

मामले में अभी कितने आरोपी गिरफ्तार हुए हैं?

पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि वारदात में शामिल बताए जा रहे चाचा की तलाश जारी है।

ताजा खबर