MP Dengue Malaria Cases / Image Source : FILE
मंदसौर: MP Dengue Malaria Cases : मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में डेंगू और मलेरिया जैसी मौसमी बीमारियों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है, जिससे स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। जिले में हाल ही में डेंगू के 5 और मलेरिया के 10 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिसके बाद से स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने प्रभावित इलाकों में रोकथाम अभियान तेज कर दिया है।
बीमारियों के प्रसार को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार लार्वा सर्वे और दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है। Malaria Diagnosis अधिकारियों और डॉक्टरों ने नागरिकों से अपील की है कि वे हर सप्ताह एक दिन ‘ड्राई डे’ के रूप में मनाएं और अपने घरों के आसपास कूलर, गमले व पानी की टंकियों में रुके हुए पानी की नियमित सफाई करें ताकि मच्छर का लार्वा न पनप सके।
इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने सख्त सलाह दी है कि बुखार या कोई भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर बिना डॉक्टर की सलाह के खुद से कोई भी दवा न लें और तुरंत नजदीकी अस्पताल में जाकर जांच कराएं। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं ताकि मामलों को और बढ़ने से रोका जा सके।
ये भी पढ़ें