Graho Ki Yuti/Rashi Parivartan : नई दिल्ली। ज्योतिष के अनुसार कुल 12 राशियों को बताया गया है। राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। वहीं रोजाना राशिफल घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है। ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की युति को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहों की युति का सभी राशियों पर शुभ- अशुभ प्रभाव पड़ता है। कुछ राशि वालों को शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। 19 अक्टूबर को 3 ग्रह एक ही राशि में आ जाएंगे। इस दिन सूर्य, बुध और मंगल तुला राशि में विराजमान हो जाएंगे। इन 3 ग्रहों के एक ही राशि में आने से 4 राशि वालों का भाग्योदय होना तय है।