September 2026 Festival Calendar: कहीं छूट न जाए कोई शुभ तिथि! तुरंत नोट करें सितंबर 2026 के सभी प्रमुख व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट।

Ads

September 2026 Festival Calendar: सितंबर 2026 का महीना अत्यंत शुभ और पवित्र रहने वाला है क्योंकि इस दौरान भाद्रप्रद और अश्विन मास के प्रमुख व्रत-त्योहारों की धूम रहेगी.. आइये जानते हैं सितंबर माह 2026 में आने वाले सभी महत्वपूर्ण व्रत-त्योहारों की संपूर्ण सूचि।

  •  
  • Publish Date - August 29, 2026 / 02:03 PM IST,
    Updated On - August 29, 2026 / 02:03 PM IST

September 2026 Festival Calendar/Image Credit: ScreenGrab / AI Generated / @Grok

HIGHLIGHTS
  • तुरंत नोट करें सितंबर 2026 के सभी महत्वपूर्ण व्रत-त्योहारों की लिस्ट!
  • जन्माष्टमी, गणेशोत्सव, पर्युषण और श्राद्ध की मुख्य तिथियां!

September 2026 Festival Calendar: धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से सितम्बर 2026 का महीना अत्यंत शुभ और पवित्र रहने वाला है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, इस दौरान भाद्रप्रद और अश्विन मास के प्रमुख व्रत-त्योहारों की धूम रहेगी। जहां, सितंबर महीने की शुरुआत कृष्ण जन्माष्टमी जैसे महापर्व से होगी, वहीं इसका समापन पितृपक्ष (श्राद्ध) के आरम्भ से साथ होगा।

इस बीच विघ्नहर्ता की आराधना का पर्व गणेश चतुर्थी, सुहागिनों का कठिन हरतालिका तीज व्रत, जैन धर्म का पवित्र पर्युषण पर्व और धन धान्य की देवी को समर्पित महालक्ष्मी व्रत भी रखा जाएगा। आइये जानते हैं सितंबर माह 2026 में आने वाले सभी महत्वपूर्ण व्रत-त्योहारों की संपूर्ण सूचि..

सितंबर 2026 व्रत त्यौहार (September 2026 Festival List)

  • 1 सितंबर 2026 (मंगलवार) – नागपंचमी (गुजरात)।
  • 2 सितंबर 2026 (बुधवार) – हल षष्टी (गुजरात)।
  • 3 सितंबर 2026 (गुरूवार) – शीतला सातम (कार्तिक मास की शुरुआत)।
  • 4 सितंबर 2026 (शुक्रवार) – कृष्ण जन्माष्टमी।
  • 5 सितंबर 2026 (शनिवार) – दही हांड़ी, गोगा नवमी, शिक्षक दिवस।
  • 7 सितंबर 2026 (सोमवार) – बछ बारस द्वादशी, अजा एकादशी।
  • 8 सितंबर 2026 (मंगलवार) – पर्यूषण पर्व आरम्भ, भौम प्रदोष व्रत।
  • 9 सितंबर 2026 (बुधवार) – मासिक शिवरात्रि।
  • 11 सितंबर 2026 (शुक्रवार) – पोला, भाद्रप्रद अमावस्या।
  • 13 सितंबर 2026 (रविवार) – वराह जयंती।
  • 14 सितंबर 2026 (सोमवार) – हरतालिका तीज, गणेश चतुर्थी।
  • 15 सितंबर 2026 (मंगलवार) – ऋषि पंचमी।
  • 16 सितंबर 2026 (बुधवार) – बलराम जयंती।
  • 17 सितंबर 2026 (गुरुवार) – विश्वकर्मा पूजा।
  • 19 सितंबर 2026 (शनिवार) – राधाष्टमी, महालक्ष्मी व्रत शुरू।
  • 22 सितंबर 2026 (मंगलवार) – परिवर्तनी एकादशी, कल्कि द्वादशी।
  • 23 सितंबर 2026 (बुधवार) – वामन जयंती।
  • 24 सितंबर 2026 (गुरुवार) – गुरु प्रदोष व्रत।
  • 25 सितंबर 2026 (शुक्रवार) – अनंत चतुर्दशी, गणेश विसर्जन।
  • 26 सितंबर 2026 (शनिवार) – भाद्रपद पूर्णिमा व्रत, पूर्णिमा श्राद्ध।
  • 27 सितंबर 2026 (रविवार) – पितृ पक्ष का मुख्य आरंभ, प्रतिपदा श्राद्ध।
  • 28 सितंबर 2026 (सोमवार) – द्वितीय श्राद्ध।
  • 29 सितंबर 2026 (मंगलवार) – तृतीय श्राद्ध, विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी।
  • 30 सितंबर 2026 (बुधवार) – चतुर्थी और पंचमी श्राद्ध।

Disclaimer:- उपरोक्त लेख में उल्लेखित सभी जानकारियाँ प्रचलित मान्यताओं और धर्म ग्रंथों पर आधारित है। IBC24.in लेख में उल्लेखित किसी भी जानकारी की प्रामाणिकता का दावा नहीं करता है। हमारा उद्देश्य केवल सूचना पँहुचाना है।

इन्हें भी पढ़ें:

सितंबर 2026 की शुरुआत किस प्रमुख त्योहार से होगी?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से सितंबर 2026 के व्रत-त्योहारों की शुरुआत होगी, जो 4 सितंबर 2026 को मनाई जाएगी।

हरतालिका तीज 2026 में कब है?

सुहागिन महिलाओं का पावन व्रत हरतालिका तीज इस वर्ष 14 सितंबर 2026 (सोमवार) को मनाया जाएगा। इसी दिन गणेश चतुर्थी का भी आरंभ होगा।

पितृपक्ष (श्राद्ध) की शुरुआत कब से हो रही है?

इस वर्ष पितृपक्ष (श्राद्ध) का आरंभ 27 सितंबर 2026 (रविवार) से होगा, जिसमें पूर्वजों को तर्पण और श्रद्धांजलि दी जाती है।

जैन पर्युषण पर्व सितंबर 2026 में कब मनाया जाएगा?

जैन धर्म का आत्म-शुद्धि और पर्वाधिराज पर्युषण पर्व सितंबर के पहले/मध्य सप्ताह में अपनी परंपरा के अनुसार मनाया जाएगा।

गणेश विसर्जन और अनंत चतुर्दशी कब है?

दस दिनों तक चलने वाले गणेशोत्सव का समापन 25 सितंबर 2026 (शुक्रवार) को अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश विसर्जन के साथ होगा।