Milk Price Hike Latest News Today: चीनी के बाद दूध सीधे 9 रुपए प्रति लीटर महंगा, 1 सितंबर से लागू होगी नई कीमत, त्योहारी सीजन में आम जनता को एक और झटका / Image: AI Generated
मुंबई: Milk Price Hike Mumbai महंगाई की मार झेल रही जनता को एक बार फिर जोर का झटका लगाने वाला है। दरअसल महंगे, पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस और शक्कर के बाद अब दूध के दाम में ताबड़तोड़ बढ़ोतरी होने वाली है। बताया जा रहा है कि दूध की कीमत में 9 रुपए की बढ़ोतरी करने का फैसला किया गया है। दूध के नए दाम 1 सितंबर 2026 से लागू होगा। बता दें कि दूध के दाम में ऐसे समय में बढ़ोतरी की गई है जब आगामी दिनों में जन्माष्टमी, तीज सहित कई अन्य त्योहार आने वाले हैं।
Milk Price Hike Mumbai मिली जानकारी के अनुसार तबेला दूध उत्पदकों ने 1 सितंबर से दूध के दाम में वृद्धि करने का फैसला किया है। तबेला दूध उत्पादकों की मानें तो अगले महीने से दूध की कीमत 9 रुपए प्रति लीटर महंगा होने वाला है। कीमत बढ़ने के बाद मुंबई में एक लीटर तबेला दूध कीमत 102 रुप प्रति लीटर हो जाएगा। बता दें कि फिलहाल मुंबई में तबेला दूध की कीमत 93 रुपए लीटर में मिल रहा है।
तबेला दूध उत्पादकों ने कहा कि है संशोधित दरें 1 सितंबर 2026 से प्रभावी होंगी और 28 फरवरी, 2027 तक लागू रहेंगी। उत्पादकों ने कहा कि कीमतों में वृद्धि का फैसला पशुओं की लागत में लगातार बढ़ोतरी और पशु आहार, चारे पर होने वाले खर्च में तेज बढ़ोतरी के कारण लिया गया है। उत्पादकों के अनुसार, हाल के महीनों में डेयरी फार्मों को चलाने की लागत में काफी बढ़ोतरी हुई है, जिससे 93 रुपये प्रति लीटर की मौजूदा दर पर दूध बेचना जारी रखना मुश्किल हो गया है। अनाज समेत कई तरह के पशु आहार की कीमतों में 25 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है। चारे और खली की बढ़ी हुई लागत ने दूध उत्पादन की कुल लागत को और भी बढ़ा दिया है। उत्पादकों ने कहा कि उत्पादन लागत में बढ़ोतरी के कारण कीमतों में बदलाव करना बेहद जरूरी है।
9 रुपये प्रति लीटर की यह बढ़ोतरी परिवारों के बजट पर सीधा असर डालेगी. खासकर उन फैमिली पर जो अपने डेली खपत के लिए तबेला दूध पर निर्भर हैं। त्योहारी मौसम से ठीक पहले होने वाली यह बढ़ोतरी, पहले से ही बढ़ती कीमतों से जूझ रहे मुंबईवासियों के लिए एक और बोझ बनने वाली है। 1 सितंबर से मुंबई में तबेला दूध खरीदने वाले उपभोक्ताओं को 93 रुपए प्रति लीटर के बजाय 102 रुपए प्रति लीटर का भुगतान करना होगा।
ये भी पढ़ें