BJP Neta Viral Video: युवती ने जाने माने BJP नेता पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, वीडियो में नेता ने कहा, “जो आप कह रही हैं, सब सही है ! अब कह रहे गन प्वाइंट पर उनके कपड़े उतरवाए…
रीवा जिले से इस वक्त एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने पूरे प्रदेश की राजनीति को हिला कर रख दिया है। पूरा मामला क्या है विस्तार से इस खबर …

BJP Neta Viral Video
- रीवा जिले के शाहपुर क्षेत्र में युवती ने भाजपा नेता दिवाकर द्विवेदी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया।
- वायरल वीडियो में नेता और युवती के बीच बातचीत ने मचाया सियासी तूफान।
- दिवाकर द्विवेदी बोले — “मेरा अपहरण कर साजिश रची गई, वीडियो जबरन बनवाया।
BJP Neta Viral Video: रीवा: रीवा जिले से इस वक्त एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने पूरे प्रदेश की राजनीति को हिला कर रख दिया है। सेमरिया थाना अंतर्गत शाहपुर चौकी क्षेत्र में एक युवती ने भाजपा नेता दिवाकर द्विवेदी पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। यह मामला तब सुर्खियों में आया जब युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह कैमरे के सामने भाजपा नेता पर गंभीर आरोप लगाती दिख रही है।
वायरल वीडियो में क्या था ?
वायरल वीडियो में युवती कहती नजर आ रही है, “इसने मेरे साथ गलत किया है।” वहीं, उसी वीडियो में दिवाकर द्विवेदी हाथ जोड़ते हुए कहते दिखाई दे रहे हैं, “जो आप कह रही हैं, सब सही है।” यह दृश्य देखते ही देखते सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया और लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।
वीडियो सामने आने के बाद भाजपा नेता ने दी सफाई
Rewa BJP Neta Viral Video: लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती। भाजपा नेता दिवाकर द्विवेदी ने खुद सामने आकर पूरी घटना का एक बिल्कुल अलग पक्ष बताया है। उन्होंने इस वीडियो को “साजिश” करार देते हुए दावा किया कि उनका अपहरण कर वीडियो बनवाया गया। दिवाकर के मुताबिक, उनके पुराने परिचित प्रतीक सिंह और मालिक सिंह ने एक युवती समेत कुल आठ लोगों के साथ मिलकर उन्हें अगवा किया और फिरौती की मांग की। दिवाकर ने कहा कि उन्हें एक सुनसान जंगल में ले जाया गया, जहां चार युवक और एक युवती मौजूद थे।
उनके मुताबिक, “गन प्वाइंट पर मेरे कपड़े उतरवाए गए, युवती को निर्वस्त्र कर मेरे ऊपर बैठाया गया और वीडियो बनाया गया। इसके बाद एक करोड़ रुपये की मांग की गई और धमकी दी गई कि जो कहा जाए वही करो, नहीं तो गोली मार देंगे।” दिवाकर ने आगे बताया कि उनके सामने ही फायर भी किया गया ताकि डराया जा सके। उन्होंने कहा कि फिरौती की रकम लाने के बहाने जब उन्हें बैंक जाने की इजाजत दी गई, तो मौका मिलते ही वे वहां से भाग निकले और घर पहुँचकर पुलिस को सूचना दी। भाजपा नेता ने सेमरिया के कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा पर भी इस पूरे षड्यंत्र में शामिल होने का आरोप लगाया है।
पुलिस कर रही मामले की जांच
Rewa BJP Neta Viral Video: उधर, पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। सीएसपी राजीव पाठक ने बताया कि युवती की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली गई है और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि “मामले की जांच चल रही है।
इन्हें भी पढ़ें :-
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: रीवा जिले की एक युवती ने भाजपा नेता दिवाकर द्विवेदी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: BJP leader viral video: Woman accuses well-known BJP leader of rape
रीवा
और भी पढ़ें ›
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm