Rewa CMO Viral Audio: “रात 9 बजे आ जाना, कोई नहीं देखेगा मेरी जिम्मेदारी है”… रंगबाज CMO का ऑडियो वायरल.. अपने ही दफ्तर के महिला कंप्यूटर ऑपरेटर पर बनाया इस बात का दबाव
वायरल ऑडियो सामने आने के बाद मामला प्रशासन तक पहुंचा। रीवा कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने इसे निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि एसडीएम त्योंथर से वायरल ऑडियो की जांच कराई गई …

Rewa Chakghat Municipal CMO Viral Audio
- CMO का महिला कर्मचारी से ऑडियो वायरल
- कलेक्टर ने आवाज की पुष्टि की
- पुलिस जांच और कार्रवाई के संकेत
Rewa Chakghat Municipal CMO Viral Audio: रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा जिले के चाकघाट नगर परिषद के सीएमओ शंखधर पांडे का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ऑडियो में सीएमओ एक महिला कम्यूटर ऑपरेटर को छुट्टी के दिन सुबह 9 बजे अपने घर आने के लिए कहते सुनाई दे रहे हैं। महिला के मन करने के बावजूद उस पर दबाव बनाया जा रहा है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
महिला सहकर्मी को घर बुलाने का दबाव
वायरल ऑडियो में बातचीत के दौरान महिला कर्मचारी कहती है कि अगर कोई पूछेगा तो वह क्या जवाब देगी। इसके जवाब में अधिकारी उसे लोक अदालत के दिन घर आने का कारण बताने की बात कहते हैं। ऑडियो में अधिकारी कहते हैं कि घर में बता देना कि लोक अदालत में जमा होने वाले टैक्स की राशि चढ़ानी है, बाकी जिम्मेदारी उनकी होगी।
बातचीत में महिला कर्मचारी कुछ अन्य सहकर्मियों का भी जिक्र करती सुनाई देती है। वह कहती है कि अगर वह ऑफिस नहीं जाएगी तो कर्मचारियों को पता चल जाएगा। इसके बाद अफसर उसे अपने किए गए कामों की याद दिलाते हुए कहते हैं कि उन्होंने उसके लिए क्या-क्या नहीं किया। अंत में वह कहते हैं कि वे सुबह 9 बजे उसका इंतजार करेंगे और आने के बाद फोन करने को कहते हैं।
दो महीने पहले हटाने की भी चर्चा
बताया जा रहा है कि संबंधित महिला कर्मचारी आउटसोर्स कंप्यूटर ऑपरेटर के तौर पर नगर परिषद कार्यालय में काम करती है। चर्चा है कि करीब दो महीने पहले उसे वहां से हटा दिया गया था, लेकिन बाद में उसे दोबारा ड्यूटी पर बुलाया गया।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
कलेक्टर ने जांच की पुष्टि की
वायरल ऑडियो सामने आने के बाद मामला प्रशासन तक पहुंचा। रीवा कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने इसे निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि एसडीएम त्योंथर से वायरल ऑडियो की जांच कराई गई है और जांच में ऑडियो की पुष्टि हो चुकी है। कलेक्टर के मुताबिक, वायरल ऑडियो में आवाज चाकघाट नगर परिषद के सीएमओ की ही है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच पुलिस से भी कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
इन्हें भी पढ़ें:
यूपीआई व्यापारी भुगतान पर शुल्क को लेकर बैंकों की समिति जल्द लेगी निर्णय
बांग्लादेश, पाकिस्तान ने द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के लिए संसदीय कूटनीति पर जोर दिया
एमडीएल दिघी में पोत निर्माण क्लस्टर के लिए 27,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी
खेलमंत्री ने भारत में एफवन की वापसी की चुनौतियों की समीक्षा के लिये कार्यबल का गठन किया
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: ऑडियो में CMO पर महिला कंप्यूटर ऑपरेटर को घर आने के लिए कथित दबाव डालने का आरोप है।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Rewa CMO Viral Audio: CMO Accused of Pressuring Woman Employee to Visit His Home
रीवा
और भी पढ़ें ›
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm