Rewa Murder Case: खेत में सो रहे मजदूर की गोली मारकर हत्या, जेब से 2 लाख लूटकर फरार हुए बदमाश, सनसनीखेज वारदात से मचा हड़कंप
खेत में सो रहे मजदूर की गोली मारकर हत्या, जेब से 2 लाख लूटकर फरार हुए बदमाश…Rewa Murder Case: Laborer sleeping in the field shot dead

Rewa Murder Case | Image Source | IBC24
- रीवा: मुरैना निवासी वीरवाल शाक्य की गोली मारकर हत्या,
- दो लाख रुपए लेकर बदमाश फरार,
- पिछले 15 दिन से मृतक और उसका बेटा खेती का कार्य कर रहा था,
रीवा: Rewa Murder Case: गढ़ थाना क्षेत्र के घूमा गांव में देर रात लगभग 2 बजे तीन अज्ञात बदमाशों ने मुरैना निवासी वीरवाल शाक्य की गोली मारकर हत्या कर दी और उनके जेब में रखे लगभग दो लाख रुपए भी लूटकर फरार हो गए। मृतक के बेटे ने बताया कि घटना के समय वह सो रहा था लेकिन गोली लगने के बाद जाग गया। बदमाशों ने उसे भी मारने की कोशिश की लेकिन वह झुमा झटका कर बच निकला।
Rewa Murder Case: पिछले 15 दिन से मृतक और उसका बेटा यहां ट्रैक्टर से मिट्टी समतलीकरण का कार्य कर रहे थे। मृतक के जेब से मजदूरी के दो लाख रुपए चोरी हो गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम गंगेव स्वास्थ्य केंद्र में किया गया।
Rewa Murder Case: एसपी विवेक सिंह ने बताया कि वीरवाल शाक्य 5-6 दिन से यहां रुके हुए थे और उनके साथ 5-6 लोग मिलकर खेतों में समतलीकरण का काम करते थे। घटना की रात जब बदमाशों ने वार किया तो आसपास के लोग सो रहे थे। गोली की आवाज सुनाई नहीं दी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने देखा कि तीन युवक थे जिनमें से एक ने पैसे मांगने की कोशिश की लेकिन सभी जाग गए और वे भाग गए। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: रीवा के गढ़ थाना क्षेत्र के घूमा गांव में यह घटना देर रात लगभग 2 बजे हुई थी।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Rewa Murder Case: Laborer sleeping in the field shot dead, miscreants fled after looting 2 lakhs from his pocket, sensational incident created panic
रीवा
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm