Rewa Violence: जयस्तंभ चौक पर बवाल, दो पक्षों में विवाद के बाद युवक की मौत, शव रखकर परिजनों ने किया चक्काजाम
जयस्तंभ चौक पर बवाल, दो पक्षों में विवाद के बाद युवक की मौत..Rewa Violence: Chaos at Jayastambh Chowk, young man dies after a dispute between

Rewa Violence | Image Source | IBC24
- रीवा में मारपीट के बाद युवक की मौत,
- सड़क पर शव रखकर हंगामा,
- परिजनों ने किया चक्काजाम,
रीवा: Rewa Violence: सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जयस्तंभ चौक में सोमवार को उस समय तनाव का माहौल बन गया जब दो पक्षों में हुई मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने मृतक का शव सड़क पर रख कर चक्काजाम कर दिया जिससे क्षेत्र में यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।
Rewa Violence: मृतक की पहचान ऋतुराज सोंधिया के रूप में हुई है जो रविवार शाम दो पक्षों के बीच हुए विवाद और मारपीट में गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजनों के अनुसार ऋतुराज को तत्काल संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ऋतुराज की मौत की खबर मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गए और न्याय की मांग करते हुए शव को जयस्तंभ चौक पर रख कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अब तक हत्या का मामला दर्ज नहीं किया है।
Read More : Bhopal Gangwar: राजधानी में गैंगवॉर का खूनी खेल! गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे ने की खुलेआम गोलीबारी, युवक की मौत, असली निशाना था राजा खटीक
Rewa Violence: परिजनों का यह भी आरोप था कि पुलिस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है और एफआईआर तक दर्ज नहीं की गई। चक्काजाम की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। तनाव की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार समझाइश दी जाती रही। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को निष्पक्ष जांच और जल्द से जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया जिसके बाद चक्काजाम समाप्त कराया गया।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: मृतक युवक का नाम ऋतुराज सोंधिया है, जो रविवार को दो पक्षों में हुए विवाद में गंभीर रूप से घायल हो गया था और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Rewa Violence: Chaos at Jayastambh Chowk, young man dies after a dispute between two parties, family members block the road by placing the body
रीवा
और भी पढ़ें ›
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट
01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति
01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am