BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Sagar Newlywed Suicide : शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा! ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम, वीडियो में खोले कई राज़

मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक नवविवाहिता ने आत्महत्या से पहले वीडियो बनाकर एक युवक पर ब्लैकमेल और शोषण के आरोप लगाए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Sagar Newlywed Suicide

Sagar Newlywed Suicide

Sneha Singh
Published: 02 May 2026 | 8:16 amModified: 02 May 2026 | 8:23 am
HIGHLIGHTS
  1. सागर में नवविवाहिता ने आत्महत्या से पहले बनाया वीडियो
  2. युवक पर ब्लैकमेल और शोषण के गंभीर आरोप
  3. पुलिस मामले की जांच में जुटी

सागर : Sagar Newlywed Suicide मध्य प्रदेश के सागर जिले के बांदरी थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ौला गोसाई से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां मायके में रह रही 26 वर्षीय नवविवाहिता रचना आदिवासी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड से पहले महिला ने अपना एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने गांव में रहने वाले एक युवक पर गंभीर आरोप लगाए। घटना के बाद परिजन और समाज के लोग थाने पहुंचे और निष्पक्ष जांच सहित आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

MP Crime News आपत्तिजनक वीडियो से ब्लैकमेल

दरअसल, मृतका के पिता बृजलाल आदिवासी का आरोप है कि गांव के ही गब्बर आदिवासी नामक युवक ने रचना के शादी से पहले कुछ आपत्तिजनक वीडियो बना लिए थे। इन्हीं वीडियो के आधार पर वह लंबे समय से उसे ब्लैकमेल कर रहा था और शारीरिक शोषण करता रहा। परिजनों का कहना है कि रचना की पिछले साल जुलाई 2025 में शादी हुई थी, लेकिन शादी के बाद भी आरोपी ने उसे परेशान करना बंद नहीं किया, जिससे वह मानसिक रूप से बेहद तनाव में रहने लगी थी। 30 अप्रैल की देर रात महिला ने आत्मघाती कदम उठा लिया।

सुसाइड से पहले बनाया वीडियो

इससे पहले महिला ने खुद का एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसमें वह रोते हुए गब्बर पर गंभीर आरोप लगाती दिखाई दे रही है। वीडियो में वह कहती नजर आ रही है कि उसकी शादीशुदा जिंदगी पहले ठीक चल रही थी, लेकिन उसके कारण सब कुछ बर्बाद हो गया। साथ ही वह यह भी कहती है कि किसी की जिंदगी के साथ इस तरह खिलवाड़ नहीं करना चाहिए।

मायके में छोड़कर चला गया पति

परिजनों के मुताबिक, आरोपी ने रचना के पति राजकुमार को भी दोनों के बीच पुराने संबंधों की जानकारी दे दी थी, जिसके बाद दांपत्य जीवन में विवाद बढ़ गया। हालात इतने बिगड़ गए कि पति उसे मायके छोड़कर चला गया। Blackmail Case इसके बाद से रचना लगातार मानसिक प्रताड़ना और बदनामी के दबाव में थी। इसी बीच उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी सुमेर सिंह जगेत ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल परिजनों से आवेदन प्राप्त हुआ है, जिसमें गांव के युवक पर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़ें :

 

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Sneha Singh
Sneha Singh

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.

और भी पढ़ें...

Web Title: Sagar Suicide Case: Woman Alleges Blackmail Before Death, Police Probe On

शहर की खबरें
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट

Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट

01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति

UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति

01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम

PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम

01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें

Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें

01 Oct 2026 | 6:40 am