Donald Trump Germany News : जर्मनी को डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा झटका! इस वजह से दे दिया अमेरिकी सैनिकों को वापस बुलाने का आदेश, क्या खतरे में है NATO गठबंधन

अमेरिका ने जर्मनी से 5,000 सैनिकों को वापस बुलाने का फैसला लिया है। रक्षा मंत्री की मंजूरी के बाद यह प्रक्रिया अगले 6–12 महीनों में पूरी की जाएगी।

Donald Trump Germany News : जर्मनी को डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा झटका! इस वजह से दे दिया अमेरिकी सैनिकों को वापस बुलाने का आदेश, क्या खतरे में है NATO गठबंधन

Donald Trump Germany News / Image Source : FILE

Modified Date: May 2, 2026 / 07:49 am IST
Published Date: May 2, 2026 7:45 am IST
HIGHLIGHTS
  • अमेरिका ने जर्मनी से 5,000 सैनिक वापस बुलाने का फैसला लिया
  • पेंटागन ने 1 मई को फैसले की पुष्टि की
  • 6–12 महीनों में पूरी होगी सैनिकों की वापसी

नई दिल्ली : Donald Trump Germany News : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जर्मनी में तैनात अमेरिकी सैनिकों की संख्या कम करने का एक बड़ा निर्णय लिया है। पेंटागन ने शुक्रवार, 1 मई को पुष्टि की कि अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जर्मनी से लगभग 5,000 अमेरिकी सैनिकों को वापस बुलाने के आदेश को आधिकारिक मंजूरी दे दी है।

US Troops Withdrawal 5,000 सैनिकों को लौटने का दिया आदेश

आपको बता दें की जर्मनी में अमेरिकी सैन्य उपस्थिति का सबसे बड़ा केंद्र है। यहाँ लगभग 35,000 से अधिक अमेरिकी सैनिक तैनात हैं। अमेरिकी प्रशासन के इस फैसले के तहत, अगले 6 से 12 महीनों के भीतर इन 5,000 सैनिकों की वापसी पूरी कर ली जाएगी। यह निर्णय अचानक नहीं लिया गया है।

रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने फैसले को दी मंजूरी

राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल के दौरान भी जर्मनी में तैनात अमेरिकी सैनिकों की संख्या कम करने की चेतावनी दी थी। उस समय उन्होंने जर्मनी से लगभग 9,500 सैनिकों को वापस बुलाने की धमकी दी थी। अब जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ की टिप्पणियों के बाद इस फैसले को अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने मंजूरी दे दी है । अब जर्मनी से 5,000 अमेरिकी सैनिकों को लौटने का आदेश मिल चूका है।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.