Naresh Tikait on Pakistan: टिकैत का जागा पाकिस्तान प्रेम.. पानी रोकने को बताया गलत, बोले, ‘इससे पाकिस्तानी किसानों को नुकसान होगा’
सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए नरेश टिकैत ने कहा कि सरकार को इस बात की जांच करनी चाहिए कि आतंकी पहलगाम तक कैसे पहुंचे। उन्होंने फौज में कटौती पर …
Naresh Tikait opposed the cancellation of Indus Water Treaty
- नरेश टिकैत ने सिंधु जल संधि रद्द करने और पानी रोकने का विरोध किया।
- आतंकियों की निंदा की, पर पूरे पाकिस्तान को दोषी ठहराना अनुचित बताया।
- पानी रोकने से किसानों को भारी नुकसान होगा, सरकार से सख्त कदम की मांग।
Naresh Tikait opposed the cancellation of Indus Water Treaty: सहारनपुर: भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले और भारत-पाकिस्तान के बीच सिंधु जल विवाद को लेकर ऐसा बयान दे दिया है, जिस पर देश के भित्र बवाल मच सकता है। टिकैत ने आतंकी हमले के बाद सरकार की तरफ से उठाये गए कदम का विरोध किया है। नरेश टिकैत ने सिंधु जल संधि को रद्द कर पानी रोके जाने के फैसले का विरोध किया है।
की आतंकी हमले की निंदा
नरेश टिकैत ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले की पूरे देश और दुनिया में निंदा हो रही है और ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए थीं। हालांकि उन्होंने कहा कि इस हमले के लिए पूरे पाकिस्तान को दोषी ठहराना उचित नहीं है। उनके अनुसार, पाकिस्तान में कुछ लोग आतंकवाद को बढ़ावा देते हैं, लेकिन वहां की पूरी जनता को गलत ठहराना ठीक नहीं है।
किसानों को होगा नुकसान
Naresh Tikait opposed the cancellation of Indus Water Treaty: सिंधु जल संधि पर टिकैत ने कहा कि पाकिस्तान का पानी रोकना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि किसान चाहे भारत का हो या पाकिस्तान का, पानी बंद होने से सबसे ज्यादा नुकसान किसानों को ही होगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की गलती का खामियाजा लाखों लोगों को नहीं भुगतना चाहिए।
आतंक का कोई धर्म नहीं
सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए नरेश टिकैत ने कहा कि सरकार को इस बात की जांच करनी चाहिए कि आतंकी पहलगाम तक कैसे पहुंचे। उन्होंने फौज में कटौती पर भी चिंता जताई और कहा कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता। टिकैत ने यह भी कहा कि देश में इस समय सभी धर्मों के लोग एकजुट हैं और मुस्लिम समाज भी इस हमले से शर्मिंदा है। उन्होंने मांग की कि सरकार को इस मामले में सख्त कदम उठाने चाहिए।
Hanuman Chalisa echoes through London as Indian diaspora unfurls the Tricolour, exposing Pakistan’s sponsored Islamic terrorism in Kashmir.
Pakistan left rattled and speechless! Jai Shri Ram! JAI HIND🇮🇳🚩 pic.twitter.com/awzmFj05ME
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) April 28, 2025
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: नरेश टिकैत का कहना है कि पानी रोकने से सबसे ज्यादा नुकसान किसानों को होगा, चाहे वे भारत के हों या पाकिस्तान के।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Naresh Tikait opposed the cancellation of Indus Water Treaty
SAHARANPUR
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm