सहारनपुर में करंट लगने से किशोर की मौत, नाराज ग्रामीणों ने एसई और एसडीओ को बंधक बनाया
सहारनपुर में करंट लगने से किशोर की मौत, नाराज ग्रामीणों ने एसई और एसडीओ को बंधक बनाया
सहारनपुर (उप्र) 14 जून (भाषा) सहारनपुर जिले में सरसावा थानाक्षेत्र के एक गांव में शनिवार को कथित रूप से बिजली का करंट लगने से एक किशोर की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने अधीक्षण अभियंता (एसई) और उप खंड अधिकारी (एसडीओ) को बंधक बना लिया तथा बाद में समझा बुझा कर मामला शांत कराया गया।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि कुडी गांव में राजेन्द्र का पुत्र निशु राणा (16) अपने दोस्तो के साथ किसान कंवरपाल के खेत पर टयूबवेल में नहाने गया था और नहाने के बाद जब वह कपडे पहन रहा था तभी वह लटक रहे बिजली के तार की चपेट में आ गया।
उन्होंने बताया कि निशु बुरी तरह झुलस गया तथा गम्भीर हालत में उसे पिलखनी स्थित मेडिकल कालेज ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जैन ने बताया कि इस घटना से क्षुब्ध निशु के परिजनों समेत कई ग्रामीणों ने विद्युत विभाग की लापरवाही पर अधीक्षण अभियंता (एसई) ओर एसडीओ को बिजलीघर में ही बंधक बना लिया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहे लोगों को शांत कराया।
निशु के परिजनों ने कहा कि उन्हें कोई मुआवजा नहीं चाहिये बल्कि जिस विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है, उन दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही होनी चाहिये। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
भाषा सं आनन्द राजकुमार
राजकुमार
लेखक के बारे में
Web Title: सहारनपुर में करंट लगने से किशोर की मौत, नाराज ग्रामीणों ने एसई और एसडीओ को बंधक बनाया
SAHARANPUR
और भी पढ़ें ›कमलनाथ के पिता की जमीन फर्जी वसीयत से हड़पने का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:16 pmकांग्रेस के छोटे नेताओं के बयानों को गंभीरता से नहीं लेता: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव
01 Oct 2026 | 9:09 pmमहात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल
01 Oct 2026 | 8:32 pmमिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल
01 Oct 2026 | 8:27 pmतेज डीजे से छात्रा की मौत के मामले में उच्च न्यायालय ने लिया स्वत: संज्ञान
01 Oct 2026 | 8:21 pmनीला ड्रम कांड : दोषी मुस्कान-साहिल की जेल में काउंसलिंग, 14 अक्टूबर को सजा
01 Oct 2026 | 8:06 pmसामाजिक न्याय ‘भाजपाई आपातकाल’ के दौर से गुजर रहा : अखिलेश
01 Oct 2026 | 7:57 pmगोरखपुर में जलभराव से प्रभावित लोगों को मुआवजा दे सरकार : अजय राय
01 Oct 2026 | 7:55 pm