नेता प्रतिपक्ष महंत ने ग्रामीणों को दी ट्रक ड्राइवरों को पीटने की सलाह, बोले- आठों पहियों की हवा निकाल दें..तभी ये सुधरेंगे
Leader of Opposition Mahant big statement: प्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने से उन्होंने ग्रामीणों को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें ही अब ठेकेदार एवं ट्रक ड्राइवर को पकड़ …

Leader of Opposition Mahant big statement
सक्ती: Leader of Opposition Mahant big statement सक्ती में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा कि राखड़ डंपिंग से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गयी है। ट्रक से कहीं भी राखड़ गिराया जा रहा है। गड्ढे में डालने के लिए राखड़ का ठेका होता है, लेकिन ड्राइवर खेतों में, रास्तों में फेंककर चले जाते हैं।
नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत हमेशा अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं। इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही बयान देकर राजनीति गरमा दी है, उन्होंने सक्ती जिले में लगातार हो रहे राखड़ डंपिंग को लेकर राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन को घेरा है। प्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने से उन्होंने ग्रामीणों को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें ही अब ठेकेदार एवं ट्रक ड्राइवर को पकड़ कर मारना चाहिए एवं उनके ट्रक के सभी टायर के हवा खोल देने चाहिए।
ताजा मामला सक्ती जिले में हो रहे लगातार फ्लाई ऐस राखड़ के डंपिंग को लेकर है। जिसको मीडिया के माध्यम से कई बार समाचार दिखाया गया है।मामले में कलेक्टर अमृत विकास टोपनो ने कार्रवाई की बात तो करते हैं, लेकिन हमेशा जिले में पर्यावरण संरक्षण विभाग नहीं होने का बहाना भी देते हैं। शायद यही कारण है कि पावर प्लांट से निकलने वाले राखड़ के ठेकेदार बेधड़क यह कारनामा कर रहे हैं।
50 एकड़ गोचर भूमि में राखड़
सक्ती जिले के कचंदा में ही सैकड़ों ट्रैकों के माध्यम से 50 एकड़ गोचर भूमि में राखड़ पाटा गया है। मामले को कलेक्टर का संज्ञान में लाने के बावजूद भी कार्रवाई नहीं हो रही है। जब मामले में नेता प्रतिपक्ष से सवाल पूछा गया तो उन्होंने विवादित बयान देते हुए कहा कि हमारे गांव वाले सीधे-साधे हैं। उन लोगों को ऐसे राखड़ ठेकेदार एवं ट्रक ड्राइवर के गाड़ी को रोककर उन्हें मारपीट करना चाहिए तथा उनके गाड़ी के सभी ट्रक के टायर के हवा को खोल देना चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि मैं क्या बोल रहा हूं मुझे पता है, लेकिन प्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने पर उन्होंने कानून व्यवस्था गांव वालों को हाथ में लेने की बात कही है।
read more: अतिरंजित प्रतिक्रिया करने की जरूरत नहीं लेकिन कुछ लोगों से बात करना जरूरी है: रोहित शर्मा
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Leader of Opposition Mahant advised the villagers to beat up truck drivers, said- let the air out of all eight wheels... only then will they improve
सक्ती
और भी पढ़ें ›
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am