Sakti News: 9 लोगों ने निर्वस्त्र कर 1 किलोमीटर घसीटा, पीट-पीटकर दी दर्दनाक मौत, इस चीज की रंजिश में हैवानियत की सारी हदे पार
Sakti News: 9 लोगों ने निर्वस्त्र कर 1 किलोमीटर घसीटा, पीट-पीटकर दी दर्दनाक मौत, इस चीज की रंजिश में हैवानियत की सारी हदे पार 9 people dragged him naked, beat …

Sakti News, Sakti latest update, Sakti village crime, Sakti murder case, Sakti water dispute, Sakti district violence, Sakti breaking news, Bagrel village Sakti, Dabha police station Sakti, Sakti BNS case,
- सक्ती में पानी बंटवारे की रंजिश ने ली जान,
- 9 आरोपियों ने घर से निकालकर निर्वस्त्र घसीटा,
- लाठी-डंडों से पीटकर मौत के घाट उतारा,
सक्ती: Sakti News: डभरा थाना क्षेत्र के बगरेल गांव में पानी बंटवारे और पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की तैयारी की है। मृतक सर्वेदास महंत अपने घर के पास स्थित सरकारी बोर का स्टार्टर बदलवाकर पंप चालू कर रहे थे।
Sakti News: वर्ष 2023 में सर्वेदास ने पंच रहते हुए बोर का निर्माण करवाया था। गांव के ही दूर के रिश्तेदारों से पानी के बंटवारे को लेकर पहले भी विवाद हो चुका था। इसी रंजिश के चलते आरोपी पीलादास महंत, रोहिदास महंत, सुफल दास महंत, चमरू दास महंत, कृष्णा दास महंत, मन्नू दास महंत, कमल दास महंत, दुर्जन दास महंत और सुनील दास महंत हथियारों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घर का दरवाजा और खिड़की तोड़कर सर्वेदास, उनकी पत्नी कांति बाई और बेटे विमल दास महंत पर हमला कर दिया।
Sakti News: हमले के दौरान आरोपियों ने सर्वेदास को निर्वस्त्र कर घर से करीब 1 किलोमीटर घसीटते हुए लाठी, डंडे और रॉड से बेरहमी से पीटा, जिससे उनकी मौत हो गई। बेटे ने विरोध किया तो उसके सिर पर भी चोट पहुंचाई गई। घटना की सूचना मिलते ही डभरा पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम के साथ जांच की। आरोपियों से पूछताछ में हत्या की बात स्वीकार करने पर सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मामले में धारा 103(1), 332(बी), 324(6), 191(1), 191(3), 296, 115(2) और 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Sakti News: 9 people dragged him naked, beat him to death
सक्ती
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm