Sakti News: चेकअप करते-करते मरीज पर गिरा नशे में धुत डॉक्टर! सक्ती के मालखरौदा अस्पताल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मचा हड़कंप..!
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें मालखरौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉक्टर ड्यूटी के दौरान नशे की हालत में मरीज पर गिरते …
Sakti News
- सक्ती जिले में डॉक्टर के नशे में धुत होने का वीडियो वायरल।
- डॉक्टर कृष्णा सिदार मालखरौदा स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ।
- मरीज के ऊपर गिरते दिखे डॉक्टर, वीडियो से मचा हड़कंप।
Sakti News: सक्ती: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें मालखरौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉक्टर ड्यूटी के दौरान नशे की हालत में मरीज पर गिरते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया है, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।
मालखरौदा स्वास्थ्य केंद्र का है मामला
मामला सक्ती जिले के मालखरौदा स्वास्थ्य केंद्र का है, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर कृष्णा सिदार कथित तौर पर शराब के नशे में धुत पाए गए। वीडियो में डॉक्टर मरीज की जांच करते हुए खुद पर नियंत्रण खो देते हैं और सीधा मरीज पर गिर जाते हैं। घटना सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
घटना का वीडियो हुआ वायरल
Sakti News: घटना के वीडियो में देखा गया कि डॉक्टर कृष्णा सिदार कुर्सी पर बैठे-बैठे मरीज से बात कर रहे होते हैं। कुछ ही क्षणों बाद वे अचानक संतुलन खो देते हैं और मरीज की तरफ झुकते हुए उसके ऊपर गिर जाते हैं। मौके पर मौजूद अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने तुरंत डॉक्टर को संभाला और मरीज को सुरक्षित बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि उस समय अस्पताल में कई मरीज अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।
सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मचा बवाल
Sakti News: वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही यह मामला प्रशासनिक स्तर तक पहुंच गया है। जिले के स्वास्थ्य अधिकारियों ने इस पर गंभीरता से संज्ञान लिया है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर को प्राथमिक जांच के बाद नोटिस जारी किया जा सकता है।
इन्हें भी पढ़ें :-
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: वीडियो में दिख रहे डॉक्टर का नाम कृष्णा सिदार है, जो मालखरौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ हैं।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Sakti News: A drunk doctor fell on a patient while doing a checkup..
सक्ती
और भी पढ़ें ›
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट
01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति
01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am