Sakti News: शराब पकड़ने के बदले वसूली करता था कांस्टेबल, रिश्वतखोर आरक्षक सस्पेंड, SP अंकिता शर्मा ने लिया एक्शन
शराब पकड़ने के बदले वसूली करता था कांस्टेबल, रिश्वतखोर आरक्षक सस्पेंड…Sakti News: Constable used to extort money for seizing liquor

Sakti News | Image Source | IBC24
- सक्ती में रिश्वतखोर आरक्षक निलंबित,
- अवैध शराब के बदले लेता था पैसे,
- SP ने की सख्त कार्रवाई
सक्ती: Sakti News: अवैध शराब कार्रवाई में पैसे की लेनदेन मामले में सक्ती जिले के मालखरौदा थाने में पदस्थ आरक्षक भागवत श्रीवास को एसपी अंकिता शर्मा ने सस्पेंड कर दिया है।आरक्षक के खिलाफ लेनदेन की शिकायत मिली थी प्राथमिक जांच में शिकायत की पुष्टि होने पर एसपी ने यह कार्रवाई की है।निलंबित के साथ ही एसडीओपी अंजली गुप्ता को 5 दिवस के अंदर विभागीय जांच कर प्रतिवेदन देने कहा गया है।
Sakti News: मालखरौदा थाने में पदस्थ आरक्षक भागवत श्रीवास को अवैध शराब के मामले में रिश्वतखोरी की शिकायत सामने आने पर एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। आरक्षक भागवत श्रीवास पर थाना क्षेत्र में अवैध शराब की कार्रवाई के दौरान रुपए के लेन-देन का गंभीर आरोप लगाते हुए एसपी कार्यालय में लिखित शिकायत की गई थी शिकायत की जांच कराई गई जांच में आरोप सही पाए गए है।
Sakti News: शिकायत के अनुसार अवैध शराब की बिक्री की शिकायत और जानकारी के बाद भी आरक्षक उसे नजरअंदाज करता था। इसके एवज में उसके द्वारा पैसे की मांग की जाती थी।एसपी द्वारा जारी आदेश में लिखा है कि आरक्षक श्रीवास का यह कृत्य विभागीय गरिमा एवं आचरण के प्रतिकूल है, उनकी हरकत ने पुलिस विभाग की छवि को धूमिल किया है और यह कदाचरण अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है, इसीलिए विभागीय अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए उन्हें निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान आरक्षक को उन्हें रक्षित केन्द्र सक्ती में अटैच किया गया है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: आरक्षक भागवत श्रीवास को अवैध शराब की कार्रवाई के दौरान रुपए की लेनदेन और रिश्वतखोरी की शिकायत मिलने पर निलंबित किया गया। जांच में आरोप सत्य पाए गए।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Sakti News: Constable used to extort money for seizing liquor, bribe-taking constable suspended, SP Ankita Sharma took action
सक्ती
और भी पढ़ें ›
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm
UP News: वन्य जीव संरक्षण के लिए वन विभाग की बड़ी पहल, इस दिन से स्कूलों में होंगी प्रतियोगिताएं, इन जू लॉजिकल पार्कों में छात्रों को फ्री एंट्री
01 Oct 2026 | 6:32 pm