BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

MP Imran Masood on Sambhal Violence: ‘मुसलमान घर में रहेगा तो दंगाई घुसकर मारेंगे और बाहर आया तो पुलिस’, संभल हिंसा पर कांग्रेस सांसद का बड़ा बयान

MP Imran Masood on Sambhal Violence: ‘मुसलमान घर में रहेगा तो दंगाई घुसकर मारेंगे और बाहर आए तो पुलिस..’, संभल हिंसा पर बोले सांसद इमरान मसूद

MP Imran Masood on Sambhal Violence

MP Imran Masood on Sambhal Violence

Bhavna Sahu
Published: 29 Nov 2024 | 2:17 pmModified: 29 Nov 2024 | 2:27 pm

MP Imran Masood on Sambhal Violence: संभल हिंसा को लेकर सांसद इमरान मसूद द्वारा दिए गए बयान ने सियासी पारा हाई कर दिया है। दरअसल, संभल में जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई। इस मामले को लेकर सपा, कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दल सरकार को घेर रहे हैं। वहीं, इस मामले में सांसद इमरान मसूद ने कहा कि, इस हिंसा में पुलिस ही दोषी है। पुलिस की तरफ से फायरिंग की गई, जिसकी वजह से लोगों की जान गई। इसलिए पुलिसवालों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज हो।

Read more: ajeev Shukla on Champions Trophy 2025 : चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का बड़ा बयान, कहा- 'हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता खिलाड़ियों की सुरक्षा' 

सहारनपुर के सांसद इमरान मसूद ने कहा कि, मुसलमान क्या करें... घर में रहेगा तो दंगाई घुसकर मारेंगे और बाहर आएगा तो पुलिस मारेगी, क्या हाल कर दिया है इस देश में हमारा। संभल में हिंसा को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी लगातार भाजपा सरकार और प्रशासन पर हमलावर हैं। इसी क्रम में सहारनपुर सांसद इमरान मसूद ने सीधा पुलिस के ऊपर संगीन आरोप लगाया है। उन्होंने साफ कहा कि पुलिसवालों ने ही गोली चलाई और उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज हो।

Read more: Chandrashekhar Azad statement: 'धार्मिक सेंसिटिव इश्यू है, मजाक बनाया जा रहा..' अजमेर शरीफ दरगाह के भीतर शिव मंदिर के दावे पर बोले चंद्रशेखर आजाद 

कांग्रेस सांसद मसूद ने आगे कहा कि अगर किसी के धर्मस्थल में घुसकर कोई नारेबाजी करेगा तो हंगामा तो मचेगा ही। उन्होंने आगे कहा कि मुझे तो लगता है पुलिसवालों ने ही सिविल ड्रेस में जाकर नारे लगाए थे। संभल में पुलिस बनाम मुसलमान का विवाद हो रहा है। कांग्रेस सांसद मसूद ने आगे कहा कि, अगर किसी के धर्मस्थल में घुसकर कोई नारेबाजी करेगा तो हंगामा तो मचेगा ही। मुझे तो लगता है कि, पुलिसवालों ने ही सिविल ड्रेस में जाकर नारे लगाए थे। संभल में पुलिस बनाम मुसलमान का विवाद हो रहा है।

Read more: Eknath Shinde Statement on Maharashtra New CM: अमित शाह से मुलाकात के बाद भी नहीं बनी बात, एकनाथ शिंदे ने मीडिया के सामने कह दी ये बड़ी बात

इधर, इमरान मसूद के बयान पर बीजेपी के अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने सहारनपुर से तीखा हमला बोला है। संभल हिंसा पर दिए उनके बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए जमाल सिद्दीकी ने कहा कि 100 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली है। मसूद की राजनीति ही दंगे से शुरू हुई है। वह जो बयान दे रहे हैं ठीक नहीं है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: MP Imran Masood on Sambhal Violence

शहर की खबरें
एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

01 Oct 2026 | 10:22 pm
गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

01 Oct 2026 | 10:06 pm
सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:54 pm
राज्यसभा चुनाव : तीसरे उम्मीदवार पर अखिलेश ने नहीं खोले पत्ते, भाजपा में नामों पर मंथन

राज्यसभा चुनाव : तीसरे उम्मीदवार पर अखिलेश ने नहीं खोले पत्ते, भाजपा में नामों पर मंथन

01 Oct 2026 | 9:32 pm
कमलनाथ के पिता की जमीन फर्जी वसीयत से हड़पने का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार

कमलनाथ के पिता की जमीन फर्जी वसीयत से हड़पने का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:16 pm
कांग्रेस के छोटे नेताओं के बयानों को गंभीरता से नहीं लेता: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव

कांग्रेस के छोटे नेताओं के बयानों को गंभीरता से नहीं लेता: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव

01 Oct 2026 | 9:09 pm
महात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल

महात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल

01 Oct 2026 | 8:32 pm
मिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल

मिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल

01 Oct 2026 | 8:27 pm