BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Sambhal Latest News: संभल में जिस जमीन को बताया गया था ‘वक़्फ़ की संपत्ति’, उसके कागजात निकले फर्जी.. पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस ने फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत करने वाले अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्रशासन ने यह साफ कर दिया है कि चौकी निर्माण का काम जारी रहेगा …

Sambhal Latest News

Sambhal Latest News

satya prakash
Published: 03 Jan 2025 | 6:38 pmModified: 03 Jan 2025 | 6:55 pm

Sambhal Latest News : संभल: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में जामा मस्जिद के सामने खाली जमीन पर पुलिस चौकी का निर्माण किया जा रहा है। इस कदम ने पहले से ही विवादित माहौल को और गरमा दिया है। जामा मस्जिद में सर्वे के आदेश के बाद क्षेत्र में हुई हिंसक घटनाओं के मद्देनजर सरकार ने यह निर्णय लिया था। उस हिंसा में चार युवकों की मौत हो गई थी, जिसके बाद कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ गई थी।

Read More: CG Nagariya Nikay Election 2025: नगरपालिकाओं में SDM तो नगर पंचायतों में तहसीलदार होंगे प्रशासक.. शासन ने जारी की सूची, आप भी देखें

स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए, यूपी सरकार ने मस्जिद के सामने की खाली जमीन पर पुलिस चौकी बनाने का फैसला लिया। लेकिन इस जमीन को लेकर जल्द ही विवाद खड़ा हो गया, जब कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने दावा किया कि यह जमीन वक्फ बोर्ड की संपत्ति है। उन्होंने इस संबंध में दस्तावेज भी पेश किए और चौकी निर्माण पर आपत्ति जताई।

Sambhal Latest News : दावे की गंभीरता को देखते हुए, जिला प्रशासन ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया। कमेटी ने दस्तावेजों की गहन जांच की और पाया कि वक्फ संपत्ति से संबंधित प्रस्तुत दस्तावेज फर्जी थे।

Read Also: Chhattisgarh Rajim Kumbh 2025: 12 फरवरी से 26 फरवरी तक राजिम कुम्भ.. CM विष्णुदेव साय ने अफसरों के साथ की उच्चस्तरीय बैठक

इसके बाद पुलिस ने फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत करने वाले अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्रशासन ने यह साफ कर दिया है कि चौकी निर्माण का काम जारी रहेगा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Sambhal Latest News, Documents related to the claim of Waqf property turned out to be fake

शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

01 Oct 2026 | 11:36 pm
हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

01 Oct 2026 | 11:29 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

01 Oct 2026 | 11:11 pm
महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

01 Oct 2026 | 11:05 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm